ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Bihar News
यह खबर कहाँ की हैबिहार

तेज प्रताप यादव के 5 विवाद: कैसे बने लालू परिवार के लिए सिरदर्द

Tej Pratap News: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें पारिवारिक दायरे से भी बाहर कर दिया गया है। यह फैसला ऐसे वक्त में आया जब तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर एक रिलेशनशिप पोस्ट डालकर नया बवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने बताया कि वह अनुष्का नाम की एक लड़की को 12 वर्षों से जानते हैं, जिसके बाद तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं।

तेज प्रताप यादव का राजनीतिक और निजी जीवन हमेशा विवादों से घिरा रहा है। उनके कई ऐसे कदम रहे हैं जिन्होंने लालू परिवार को बार-बार असहज स्थिति में ला दिया।

Advertisement

तेज प्रताप के सबसे चर्चित विवाद

पहला विवाद: इंटरव्यू के बहाने सियासी साजिश का आरोप
तेज प्रताप ने एक यूट्यूबर को इंटरव्यू के लिए अपने घर बुलाया था, लेकिन शर्त रखी कि वह कैमरा लेकर न आए। यूट्यूबर यह सुनते ही वहां से चला गया और बाद में उसकी गाड़ी जीतन राम मांझी के घर के बाहर खड़ी मिली। तेज प्रताप ने इस घटना को साजिश बताया और दावा किया कि उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

दूसरा विवाद: जगदानंद सिंह को बताया ‘हिटलर’
राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह के खिलाफ तेज प्रताप ने सार्वजनिक रूप से विवादित बयान दिया। उन्होंने उन्हें ‘हिटलर’ कह डाला। यह विवाद तब बढ़ा जब तेज प्रताप ने आकाश यादव को छात्र राजद का अध्यक्ष बनाया और बाद में जगदानंद ने उस पद से हटा दिया। इस पर तेज प्रताप ने पार्टी में तानाशाही का आरोप लगाया और कार्यक्रमों में शामिल न होने की धमकी दी।

तीसरा विवाद: शिवानंद तिवारी से सियासी टकराव
तेज प्रताप और शिवानंद तिवारी के बीच भी जुबानी जंग हुई थी। जब तिवारी ने कहा कि तेज प्रताप को पार्टी से निकाला गया है और लालटेन का निशान उनसे छीन लिया गया है, तो तेज प्रताप ने सार्वजनिक मंच से कहा कि कोई उन्हें पार्टी से निकाल ही नहीं सकता।

ये भी पढ़ें:  पटना में तबाही: 30 मिनट की आंधी ने उजाड़ दी राजधानी, 4 की मौत, तेजस्वी यादव बाल-बाल बचे

चौथा विवाद: होली में पुलिस से ठुमका लगवाने की बात
इस वर्ष होली पर तेज प्रताप का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने एक पुलिसकर्मी से कहा कि गाने पर ठुमका लगाओ, वरना सस्पेंड कर देंगे। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और राजनीतिक गलियारों में खूब आलोचना हुई।

पांचवां विवाद: ऐश्वर्या राय से शादी और तलाक
तेज प्रताप की शादी मई 2018 में ऐश्वर्या राय से हुई, लेकिन कुछ महीनों में ही तलाक की अर्जी दे दी। ऐश्वर्या की ओर से तेज प्रताप पर कई आरोप लगाए गए जिससे लालू परिवार को सामाजिक और राजनीतिक रूप से भारी शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

तेज प्रताप यादव के ये विवाद दर्शाते हैं कि उनका व्यवहार न सिर्फ पार्टी के लिए, बल्कि लालू परिवार के लिए भी परेशानी का सबब बनता रहा है। यही वजह है कि आज उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

ये भी पढ़ें: कौन है तेज प्रताप की कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव?

ये भी पढ़ें: लालू ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला

ये भी पढ़ें: प्रेम कहानी या राजनीतिक साजिश? तेजप्रताप यादव के पोस्ट ने मचाया तूफान

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment