ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
Advertisement
Jharkhand News

केंद्रीय सरना समिति द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया सरहुल पूजा महोत्सव

रांची: केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री फूलचंद तिर्की के नेतृत्व में आदिवासी समाज ने बड़े हर्षोल्लास के साथ सरहुल पूजा महोत्सव मनाया। इस पावन अवसर पर विभिन्न गांवों और टोलों से आए श्रद्धालु पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर, ढोल-नगाड़ों और मांदर की गूंज के साथ नृत्य व गायन करते हुए सरहुल की शोभायात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा हतमा सरना स्थल से प्रारंभ होकर सिरम टोली सरना स्थल पर समापन हुई।

1000608797
केंद्रीय सरना समिति द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया सरहुल पूजा महोत्सव 4

इस महोत्सव के स्वागत में केंद्रीय सरना समिति द्वारा मार्ग पर विशेष स्वागत स्थल बनाया गया, जहां समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement
1000608795
केंद्रीय सरना समिति द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया सरहुल पूजा महोत्सव 5

महोत्सव में केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक भुवनेश्वर लोहरा, उपाध्यक्ष प्रमोद एक्का, महिला अध्यक्ष श्रीमती ऊषा खलखो, श्री अमर तिर्की, श्रीमती अनिता गाड़ी, श्री बल्कू उरांव, श्री सोहन कच्छप सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

1000608794
केंद्रीय सरना समिति द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया सरहुल पूजा महोत्सव 6

सरहुल महोत्सव प्रकृति और समाज के प्रति आभार प्रकट करने का पर्व है, जो आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक एकता और परंपराओं को सुदृढ़ करता है। केंद्रीय सरना समिति इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करती है।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a comment