ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
LIVE

LIVE UPDATES लाइव कवरेज

1 सक्रिय
Jharkhand News
यह खबर कहाँ की हैझारखंड

मोहलीडीह नदी के पास दर्दनाक ROAD ACCIDENT, दो चालक और 10 मवेशियों की मौत

Giridih: गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह एक भीषण ROAD ACCIDENT ने सभी को झकझोर कर रख दिया। ताराटांड थाना क्षेत्र के मोहलीडीह नदी के समीप दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में दो चालकों की जान चली गई। हादसे में 10 मवेशियों की भी मौत हो गई है, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

सीमेंट लदी ट्रक और मवेशी वाहन की सीधी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक सीमेंट लदी ट्रक द्वारपहरी की ओर जा रही थी और सामने से मवेशियों को लेकर आ रहा मालवाहक वाहन आ रहा था। दोनों की रफ्तार तेज थी, और मोड़ के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने टक्कर की तेज आवाज सुनते ही मौके की ओर दौड़ लगाई। पहुंचते ही उन्होंने देखा कि दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और मवेशी वाहन में सवार 10 मवेशियों की भी जान चली गई थी।

मृतकों की पहचान और विरोध प्रदर्शन

हादसे में मृत एक चालक की पहचान उमेश कुमार दास के रूप में हुई है, जो गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लेदा गांव का निवासी था। वह सीमेंट लेकर द्वारपहरी जा रहा था। दूसरे मृत चालक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।

जब शवों को सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब मृतक उमेश के परिजनों ने डांडीडीह के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया। परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजे और न्याय की मांग की। हालांकि पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद जाम हटा लिया गया।

पुलिस जांच में जुटी, शवों को निकाला गया

घटना की सूचना मिलने पर ताराटांड थाना प्रभारी चिरंजीवी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से दोनों शवों को वाहनों से बाहर निकाला गया। मृत मवेशियों को भी हटाकर रास्ते को साफ किया गया।

ये भी पढ़ें:  रांची LPG संकट: बुकिंग पर बड़ा अपडेट, जानें DC का नया आदेश

सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दो मालवाहकों के बीच सीधी भिड़ंत हुई है। इस दुर्घटना में दोनों चालकों की मौत हुई है और 10 मवेशियों की जान भी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दूसरे मृत चालक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

सवालों के घेरे में ट्रैफिक व्यवस्था

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर गिरिडीह-धनबाद मार्ग की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रहे हादसे यह संकेत देते हैं कि इस मार्ग पर सुरक्षा उपायों की सख्त जरूरत है। प्रशासन से लोगों की मांग है कि हादसे की वजहों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

यह हादसा न केवल दो परिवारों की खुशियों को लील गया बल्कि मवेशियों की जान भी चली गई, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा होते हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस त्रासदी से सबक लेकर क्या कदम उठाता है।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment