ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
Advertisement
Weather News

Jharkhand Weather: कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Jharkhand Weather: गुरुवार को झारखंड की राजधानी रांची में सूरज की तीखी किरणों ने गर्मी का अहसास कराया। दिनभर चटख धूप रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल घिरे और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झारखंड का मौसम लगातार बदल रहा है। इस बदलाव की वजह से शुक्रवार को कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

Advertisement

राज्य के 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवा की आशंका

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, शुक्रवार को रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पलामू, खूंटी, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवा और ओलावृष्टि हो सकती है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दक्षिणी और पूर्वी-मध्य भाग के अलावा, मध्यवर्ती और उत्तरी-मध्य क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

शुक्रवार को बादल, बारिश और गरज के आसार

पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को राज्यभर में मौसम आंशिक रूप से बदला रहेगा। रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है।

अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि पांच और छह अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। सात अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी और पास के इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

आठ अप्रैल को बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। नौ अप्रैल को आंशिक रूप से बादल तो रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी और मौसम शुष्क रहेगा।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

राज्य में अधिकतम तापमान गोड्डा में 38.7 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अंतर साफ दर्शाता है कि मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और अगले कुछ दिन लोगों के लिए मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

लिहाजा, आम जनता को सलाह दी गई है कि वे मौसम की ताज़ा जानकारी पर नजर रखें और खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से परहेज करें।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a comment