ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Ranchi
यह खबर कहाँ की हैरांची, झारखंड

रांची के हिंदपीढ़ी में फल के क्रेट रखने वाले गोदाम में भीषण आग, आसपास के मकान खाली कराए गए

रांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी सेकंड स्ट्रीट में सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे फल के क्रेट रखने वाले एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली और उसकी लपटें दूर से दिखाई देने लगीं। धुआं फैलते ही आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। खबर लिखे जाने तक दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे थे। हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद थी। इस बीच सेकंड और थर्ड स्ट्रीट में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए।

Advertisement

आग फैलने की आशंका में मकान खाली कराए गए

गोदाम के पास टाइफ एन्क्लेव (TAIF ENCLAVE) अपार्टमेंट है। आग के आसपास की इमारतों तक फैलने की आशंका के चलते पास के मकानों को खाली कराया गया। स्थानीय निवासी अमित कुमार ने बताया कि लपटें इतनी तेज थीं कि उनकी गर्मी दूर तक महसूस हो रही थी।

अमित के मुताबिक, गोदाम में आग लगने के कुछ ही देर बाद लपटें तेजी से फैलने लगीं। खबर लिखे जाने तक आग लगने की वजह और नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई थी।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now