ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Festival Special

डोरंडा न्यू काली पूजा: केरल और कथकली थीम पर बना पंडाल, 12 फीट की स्वर्णमयी प्रतिमा बनी आकर्षण

रांची: डोरंडा के काली मंदिर रोड में न्यू काली पूजा समिति के 45वें वार्षिक महोत्सव की शुरुआत रविवार को विधिवत उद्घाटन के साथ हुई। इस बार पूजा पंडाल को दक्षिण भारत की कथकली नृत्य शैली और केरल की पारंपरिक संस्कृति की थीम पर तैयार किया गया है। पंडाल के भीतर स्थापित मां काली की 12 फीट ऊंची स्वर्णमयी प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

समिति के अध्यक्ष शंभू गुप्ता के अनुसार, संस्था पिछले 45 सालों से लगातार इस पूजा का आयोजन कर रही है। इस वर्ष भी दर्शनार्थियों के लिए भव्य दरबार, विशेष धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है।

Advertisement

उद्घाटन के मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ सहदेव, डोरंडा थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह, वार्ड 49 की पार्षद जमीला खातून, संजय पांडे, समाजसेवी रिजवान हुसैन, आंदोलनकारी नेता आजम अहमद और पप्पू वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

पूरे हफ्ते के धार्मिक कार्यक्रम और समय:

  • 9 नवंबर: नित्य पूजा के बाद दोपहर एक बजे मां को भोग लगाया जाएगा। इसके तुरंत बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद का वितरण होगा। इसी दिन इस्कॉन राधा-कृष्ण मंदिर के भक्त राधा नाम संकीर्तन और भजन प्रस्तुत करेंगे।
  • 10 और 11 नवंबर: दोनों दिन नियमित पूजा-अर्चना, दर्शन, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां चलेंगी।
  • 12 नवंबर: इस दिन भव्य महाआरती और महाभंडारे का आयोजन तय किया गया है। परिसर में बच्चों और परिवारों के लिए मेला भी लगाया गया है, जिसमें खेल-कूद और खान-पान की दुकानें शामिल हैं।
  • 13 नवंबर: महोत्सव के अंतिम दिन शाम तीन बजे गाजे-बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी। प्रतिमा को निर्धारित मार्ग से होते हुए डोरंडा के बटन तालाब ले जाया जाएगा, जहां विसर्जन के साथ यह छह दिवसीय आयोजन संपन्न होगा।

आयोजन की व्यवस्था में समिति के महामंत्री अजय घोष, संरक्षक टापू चंद्र घोष और नवरत्न कुमार बाली समेत अन्य सदस्य जुटे हैं।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now