ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Festival Special

किशोरगंज काली पूजा में करीब 1,101 महिलाओं ने की महाआरती, लिया नशामुक्ति का संकल्प

रांची। किशोरगंज में काली पूजा के मौके पर करीब 1,101 महिलाओं ने एक साथ मां काली की महाआरती की। किशोरगंज काली पूजा समिति के इस आयोजन में महिलाओं ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प भी दोहराया।

एक जैसी गेरुआ पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं पूजा परिसर में एक साथ बैठीं। आरती की थालियों में दीप जले और मां काली के जयकारों के बीच महाआरती हुई। इसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग पहुंचे।

Advertisement

महाआरती में नशामुक्ति का संदेश

महाआरती में शामिल महिलाओं ने लोगों से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने और अपने परिवारों को इससे दूर रखने की अपील की।

आयोजन में पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, रांची विधायक सीपी सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक प्रकाश भी मौजूद रहे। उन्होंने मां काली की पूजा-अर्चना की और सामूहिक आरती में महिलाओं की भागीदारी की सराहना की।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now