ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Weather News

झारखंड मौसम अपडेट: लातेहार में पारा 12.1 डिग्री पहुंचा, रांची में 13.3 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

झारखंड में गुलाबी ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। सुबह और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम केंद्र रांची द्वारा 9 नवंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे तक के आंकड़ों के आधार पर जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार एडब्ल्यूएस (AWS) में 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो राज्य भर में सबसे अधिक रहा।

राजधानी रांची में 1.7 डिग्री गिरा रात का पारा

रांची में भी सुबह और शाम के समय कनकनी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम होकर 13.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जबकि 24 घंटे पहले के मुकाबले इसमें 1.7 डिग्री की गिरावट आई है। शहर का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। रांची शहर के स्थानीय केंद्रों में कांके में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Advertisement

प्रमुख शहरों में तापमान का हाल

राज्य के मुख्य शहरों में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया:

  • लातेहार: 12.1 डिग्री (राज्य में सबसे कम न्यूनतम)
  • खूंटी: 12.3 डिग्री
  • गुमला: 12.8 डिग्री
  • जगन्नाथपुर: 13.1 डिग्री
  • रांची: 13.3 डिग्री
  • हजारीबाग: 14.2 डिग्री
  • चाईबासा: 15.2 डिग्री
  • बोकारो थर्मल: 15.5 डिग्री
  • जमशेदपुर: 17.3 डिग्री
  • डाल्टनगंज: 17.3 डिग्री

बारिश पूरी तरह थमी, मौसम शुष्क

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई है और सभी स्टेशनों पर वर्षा का आंकड़ा शून्य रहा। रांची मौसम केंद्र में न्यूनतम दृश्यता (विजिबिलिटी) 5000 मीटर दर्ज की गई।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now