ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Ranchi
यह खबर कहाँ की हैरांची, झारखंड

रांची में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का सरकारी आवास खाली कराया गया, विरोध में परिसर के बाहर लगाया टेंट

रांची: कांग्रेस नेत्री और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को धुर्वा स्थित एचईसी परिसर में मिला सरकारी आवास खाली करा लिया गया है। आवास खाली कराए जाने के विरोध में पूर्व विधायक ने शनिवार रात उसी परिसर के बाहर टेंट लगवा लिया।

जानकारी के अनुसार, विधायकों के लिए विधानसभा के समीप नए आवास बनने के बाद पुराने भवनों को विधायक पूल से हटाकर अन्य अधिकारियों को आवंटित किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के तहत अंबा प्रसाद को पूर्व में मिला यह आवास लगभग 10 दिन पहले भवन निर्माण विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी क्रांति गडिदेशी को आवंटित किया था।

Advertisement

सूचना के मुताबिक, शनिवार को उक्त आइपीएस अधिकारी के कर्मियों ने आवास को अपने कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई पर अंबा प्रसाद ने नाराजगी जताई और आवास के ठीक बाहर टेंट लगवाकर विरोध दर्ज कराया।

कार्रवाई पर जताई नाराजगी

कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए अंबा प्रसाद ने मीडिया से कहा कि छोटी दीपावली के दिन उनके साथ ऐसा किया गया है। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके और उनके परिवार के खिलाफ लगातार इस तरह की कार्रवाइयां करवा रहे हैं।

पूर्व विधायक ने आवंटित आवास के बाहर लगे टेंट में ही दीप जलाए और कहा, “दीपावली के दिन कहां जाऊं। सरकार ने कहीं का नहीं छोड़ा।” इस दौरान उनके साथ उनके परिवार के सदस्य और सुरक्षा प्रहरी भी मौजूद थे। देर रात तक वहीं रुकने के बाद उनके लौटने की तैयारी थी।

इसे भी पढ़ें: धनतेरस पर मंईयां सम्मान योजना का भुगतान, रांची जिले में ₹98.50 करोड़ ट्रांसफर

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now