ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Lohardaga
यह खबर कहाँ की हैलोहरदगा, झारखंड

खड़ी कार में आग लगने से घर का दफ्तर जला, बालकनी से कूदकर परिवार ने बचाई जान

लोहरदगा: लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ पर मिशन चौक के पास सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे उद्योगपति दीपक कुमार जायसवाल के घर के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें घर की खिड़की के रास्ते बाहरी कमरे तक पहुंच गईं, जहां कंपनी का कार्यालय संचालित था। इस हादसे में कार और दफ्तर में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए।

खिड़की के रास्ते कमरे में घुसीं लपटें

जानकारी के अनुसार, घर के बाहर खड़ी फॉक्सवैगन टायगून कार (संख्या JH 01 GD 0002) में अचानक आग भड़की। लपटें इतनी तेज थीं कि वे खिड़की के जरिए सीधे भूतल पर स्थित कार्यालय में फैल गईं। कमरे में मौजूद फर्नीचर, एसी और अन्य उपकरणों ने तुरंत आग पकड़ ली। खिड़की से आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और घर के अंदर सो रहे दीपक कुमार जायसवाल उर्फ बंटू, पंकज जायसवाल और अन्य परिजनों को जगाया।

Advertisement
खिड़की के रास्ते कमरे में घुसीं लपटें

धुएं के बीच बालकनी से कूदकर बचाई जान

कुछ ही मिनटों में पूरे मकान में दमघोंटू धुआं भर गया, जिससे परिजनों को सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी। खतरे को भांपते हुए पंकज जायसवाल ने ऊपरी मंजिल की बालकनी से बगल के पड़ोसी की छत पर छलांग लगाई। इसके बाद उन्होंने नीचे आकर घर का मुख्य दरवाजा खोलने का प्रयास किया।

दरवाजा खुलने के बाद उन्होंने अपनी मां, पत्नी, बेटे, बेटी और बाकी सदस्यों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। धुएं की चपेट में आने से दीपक कुमार जायसवाल और उनके बेटे प्रियश जायसवाल की तबीयत कुछ देर के लिए बिगड़ी, लेकिन समय रहते बाहर आने से बड़ा हादसा टल गया।

धुएं के बीच बालकनी से कूदकर बचाई जान
खड़ी कार में आग लगने से घर का दफ्तर जला, बालकनी से कूदकर परिवार ने बचाई जान 3

नुकसान का ब्योरा:

  • वाहन: करीब 25 लाख रुपये कीमत की टायगून कार पूरी तरह जलकर खाक।
  • कार्यालय का सामान: कमरे में लगा एयर कंडीशनर (AC), फर्नीचर और अन्य जरूरी सामग्री खाक (अनुमानित मूल्य 25 लाख रुपये)।
  • कुल नुकसान: प्रारंभिक आकलन के अनुसार करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट।

स्थानीय लोगों ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन उससे पहले ही मोहल्ले के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझा ली थी। घटना की खबर मिलते ही सदर थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मुआयना किया। आग लगने की सही वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है; पुलिस तकनीकी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Ranchi-Lohardaga-Tori Rail Line: ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत! रेलवे अब बस से पहुंचाएगी मंजिल

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Latest Stories