ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Hazaribagh
यह खबर कहाँ की हैहजारीबाग, झारखंड

हजारीबाग के दनुआ घाटी में सड़क हादसा: पिता का शव लेकर वाराणसी जा रहे परिवार के वाहन को ट्रेलर ने रौंदा, 7 की मौत, कई घायल

हजारीबाग: जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दनुआ घाटी में सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हैं। यह दुर्घटना हथिया बाबा मोड़ के समीप महानेटांड़ कट के पास हुई। वाहन में सवार सभी लोग गिरिडीह जिले से एक बुजुर्ग का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी (बनारस) जा रहे थे।

रस्सी बांधने के लिए सड़क किनारे रोकी थी गाड़ी

सवारी गाड़ी में करीब 20 लोग सवार थे। दनुआ घाटी के महानेटांड़ कट के पास वाहन की छत पर बंधे शव की रस्सी ढीली हो गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर लोग रस्सी ठीक कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Advertisement

टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इसी बीच पीछे से आ रहा कोयला लदा एक ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन से टकराने के बाद घाटी में पलट गया।

अस्पताल में 2 अन्य घायलों ने तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार और नितिन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजकिशोर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान 2 और घायलों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की कुल संख्या 7 हो गई है। थाना प्रभारी के अनुसार, 4 घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

गिरिडीह के सलैयाटांड गांव के रहने वाले थे सभी लोग

हादसे के शिकार सभी लोग गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड स्थित मुंडरो पंचायत के बिहारो (सलैयाटांड) के रहने वाले थे। गांव के 90 वर्षीय कुंजो प्रजापति का रविवार को निधन हो गया था। परिजन उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे।

अस्पताल में 2 अन्य घायलों ने तोड़ा दम

मृतकों की पहचान:

  • राजू पंडित (मृतक कुंजो प्रजापति के बेटे)
  • बुधनी देवी (पुत्रवधू)
  • धोकल पंडित (दामाद, निवासी चौबे)
  • रामेश्वर पंडित (जीजा, निवासी चिचाकी)
  • रामकिशुन मंडल (पड़ोसी) (नोट: 2 अन्य मृतकों के नाम की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है)

प्रमुख घायलों में शामिल: डिली प्रजापति, जितेन्द्र पंडित, विष्णु पंडित, सीताराम पंडित, फागुन पंडित, लखन पंडित, रूबिया देवी और सावित्री देवी।

भाकपा माले नेता राजेश मंडल ने बताया कि स्वर्गीय कुंजो पंडित की अंतिम इच्छा वाराणसी में दाह-संस्कार की थी। उनके बेटे राजू पंडित मुंबई में काम करते थे और पिता के निधन की खबर सुनकर सोमवार को ही फ्लाइट से घर पहुंचे थे। वे पिता के शव के साथ वाराणसी जा रहे थे, तभी इस हादसे में उनकी भी जान चली गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में पुलिस और अंशु दुबे के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग अस्पताल में मौत, बेटी ने इंजेक्शन पर उठाए सवाल

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now