मध्यस्थता से सुलझते हैं विवाद, समय और धन दोनों की होती है बचत: डालसा रांची

मध्यस्थता से सुलझते हैं विवाद, समय और धन दोनों की होती है बचत: डालसा रांची

रांची: District Legal Services Authority Ranchi (डालसा) द्वारा चान्हो प्रखंड के चौरया पंचायत भवन में डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Jharkhand State Legal Services Authority के माननीय कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश एवं सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

मध्यस्थता के माध्यम से वादों का त्वरित निस्तारण संभव

चौरया पंचायत में District Legal Services Authority Ranchi का डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान, लोक अदालत और पीड़ित मुआवजा योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में डिप्टी एलएडीसी श्रीमती कविता कुमारी खती, मुखिया रेख संगा, पीएलवी निलश्याम कुमार कश्यप, सुमति कुमारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।श्रीमती कविता कुमारी खती ने लोगों को डालसा द्वारा दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता, योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी।

1001115617

चौरया पंचायत में जागरूकता अभियान

उन्होंने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में पीएलवी उपलब्ध रहते हैं, जिनसे आम नागरिक मदद ले सकते हैं। साथ ही उन्होंने National Legal Services Authority और झालसा की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा डायन-बिसाही जैसी कुप्रथा को अंधविश्वास बताते हुए इससे दूर रहने की अपील की।

कार्यक्रम में सुमति कुमारी और निलश्याम कुमार ने पीड़ित मुआवजा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से किया जा सकता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है।इसके अलावा राष्ट्रीय लोक अदालत, विशेष मध्यस्थता अभियान और लोक अदालत की प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी गई।

उपस्थित लोगों को मजदूर पंजीकरण के लिए फॉर्म भरने के बारे में बताया गया, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच पंपलेट और लीफलेट का भी वितरण किया गया।अंत में आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए लोगों से अपील की गई कि वे व्यवहार न्यायालय, रांची में उपस्थित होकर अपने मामलों का निस्तारण कराएं।

Sunil Poddar

सुनील पोद्दार | वरिष्ठ पत्रकार 23 वर्षों के दीर्घ अनुभव के साथ, मैंने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड की जमीनी पत्रकारिता को बेहद करीब से देखा और कवर किया है। रांची मेरा गृह नगर है और निष्पक्ष रिपोर्टिंग ही मेरी पहचान है। संपर्क करें: 📧 Email: Sunil7poddar@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment