Advertisement
Jharkhand News

रांची में सजेगी सांस्कृतिक सुरों की महफिल: क्या ‘मिलनी’ से बदलेगी झारखंड की कलात्मक तस्वीर? संध्या पुरेचा और गोपाल पाठक की मौजूदगी ने बढ़ाई हलचल

रांची:यूनिफेस्ट फैमिली अपने 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर 3 मई 2026 को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मिलनी’ का आयोजन करने जा रही है। इस खास मौके पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में संगीत नाटक अकादमी, भारत सरकार की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ. संध्या पुरेचा रहेंगी गेस्ट ऑफ ऑनर, युवाओं को मिलेगा कला प्रदर्शन का मंच

वहीं, वर्तमान में कनाडा में रह रहे एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. सैमसन डेविड को इस आयोजन का प्रमुख प्रेरणास्रोत माना जाता है।‘मिलनी’ कार्यक्रम के तहत संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

Advertisement

आयोजन का उद्देश्य युवाओं को रचनात्मक मंच प्रदान करना और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर प्रो. गोपाल पाठक अपने प्रेरणादायी विचारों से युवाओं को दिशा देंगे और शिक्षा, संस्कृति तथा समाज के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर देंगे।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और राज्यसभा सांसद सह निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस आयोजन में प्रो. पाठक को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर खुशी जताई है।

Related Stories & Ads

Sunil Poddar

सुनील पोद्दार | वरिष्ठ पत्रकार 23 वर्षों के दीर्घ अनुभव के साथ, मैंने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड की जमीनी पत्रकारिता को बेहद करीब से देखा और कवर किया है। रांची मेरा गृह नगर है और निष्पक्ष रिपोर्टिंग ही मेरी पहचान है। संपर्क करें: 📧 Email: Sunil7poddar@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment