रांची। कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दर्ज पॉक्सो (POCSO) मामले को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आरोप लगाने वालों और असली दोषी की पहचान सिर्फ जांच के बाद ही हो सकती है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ किया कि राज्य सरकार किसी भी तरह के गलत काम को बर्दाश्त नहीं करेगी और कानून सबके लिए एक समान काम करेगा। भूषण बाड़ा मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान
सिमडेगा विधायक पर लगे गंभीर आरोपों से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने मीडिया की खबरों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कोई ‘रोबोटिक सर्जरी सिस्टम’ नहीं है कि किसी मामले का फैसला तुरंत हो जाए। सोरेन के मुताबिक, आरोपी सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का, कानून सबके लिए बराबर है। विधायक भूषण बाड़ा से जुड़ी खबर चलाने पर पत्रकार अभिषेक भारती पर FIR और रांची प्रेस क्लब की प्रतिक्रया
विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी दल अपनी ही गंदी सोच और साजिशों के शिकार हो गए हैं, जिसका असर अब बाहर भी दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहेगा और आगे भी नई साजिशें रची जाएंगी, लेकिन सरकार इन सभी का प्रभावी ढंग से जवाब देगी। सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर लगा आरोप और FIR की जानकारी
विशेष सत्र और अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया
बातचीत की शुरुआत में पत्रकारों ने दो दिनों के विशेष सत्र (जिसमें MMDR और FIR से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई है) को लेकर सवाल पूछा। इस पर सोरेन ने फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा का सत्र शुरू होगा, तब वे इस विषय पर अपनी बात रखेंगे।
इसके अलावा, सोनिया गांधी पर आधारित एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि किताब काफी मोटी है और इसे पूरा पढ़ने में समय लगेगा। उन्होंने सोनिया गांधी की सराहना करते हुए कहा कि अपना देश छोड़कर भारत आने और यहां के लोगों से दिल का रिश्ता जोड़ने का उनका इतिहास किसी से छिपा नहीं है।














