ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Ranchi
यह खबर कहाँ की हैरांची, झारखंड

पीड़िता को लेकर विधायक भूषण बाड़ा के आवास पहुंची पुलिस, विशेष पॉक्सो कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज

रांची: सिमडेगा जिले की एक नाबालिग लड़की से जुड़े दुष्कर्म मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। इस सिलसिले में पुलिस की टीम शनिवार को पीड़िता को साथ लेकर कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के रांची स्थित आवास पर पहुंची और घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाई।

आवास पर जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग से पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछा। अधिकारियों ने पीड़िता से यह भी जानकारी ली कि कथित घटना वाले दिन विधायक किस कमरे में ठहरे थे।

Advertisement

विशेष पॉक्सो कोर्ट में बयान हुआ सीलबंद

इसी दिन रांची स्थित विशेष पॉक्सो (POCSO) अदालत में स्पेशल जज के समक्ष नाबालिग पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया गया। अदालत में दर्ज बयान के दौरान पीड़िता ने अपने साथ हुई पूरी घटना का समर्थन किया है। बयान दर्ज होने के बाद स्पेशल जज ने इसे सीलबंद कर मामले के अभिलेख (रिकॉर्ड) के साथ संलग्न कर दिया है।

प्राथमिकी में लगाए गए हैं ये आरोप

पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी (एफआईआर) के अनुसार, घटना मई महीने की है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि विधायक भूषण बाड़ा की पत्नी जोसिमा खाखा और बहन एमा बाड़ा नाबालिग को अपने घर ले गई थीं। इसके बाद उसे रांची स्थित विधायक आवास भेज दिया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

इसे भी पढ़ें:

पत्रकार अभिषेक भारती पर FIR का IFWJ झारखंड ने किया विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

पत्रकार अभिषेक भारती पर प्राथमिकी दर्ज होने का भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया विरोध, निष्पक्ष समीक्षा की मांग

विधायक भूषण बाड़ा से जुड़ी खबर चलाने पर पत्रकार अभिषेक भारती पर FIR, रांची प्रेस क्लब ने जताई कड़ी आपत्ति

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर 14 साल की बच्ची ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो के तहत FIR

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now