मैरेज साइट की मुलाकात बनी ठगी का जरिया, रांची की डॉक्टर से 12 लाख की ठगी

मैरेज साइट की मुलाकात बनी ठगी का जरिया, रांची की डॉक्टर से 12 लाख की ठगी

Ranchi: बरियातू इलाके में प्रैक्टिस करने वाली एक महिला डॉक्टर से शादी का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने इमोशनल ब्लैकमेल कर डॉक्टर से यह रकम ऐंठ ली। ठगी का एहसास होने पर महिला ने लालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शादी का झांसा देकर 12 लाख की ठगी

मिली जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के रहने वाले एक युवक की मुलाकात महिला डॉक्टर से एक मैरेज साइट के जरिए हुई थी। बातचीत ऑनलाइन शुरू हुई और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। आरोपी ने खुद को आर्थिक परेशानी में बताया और भावनात्मक दबाव डालते हुए डॉक्टर से मदद मांगी। इस दौरान महिला डॉक्टर ने 12 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए।

ठगी के बाद बदला रवैया

रकम मिलने के बाद आरोपी का रवैया अचानक बदल गया। उसने महिला डॉक्टर से दूरी बनानी शुरू कर दी और फोन उठाना बंद कर दिया। महिला डॉक्टर को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। बुधवार को पुलिस जन शिकायत केंद्र में महिला ने अपनी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच

रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लालपुर थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आरोपी के बैंक खाते को फ्रीज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीम आरोपी की लोकेशन और अन्य जानकारी इकट्ठा करने में जुटी है।

शादी के नाम पर बढ़ रही ठगी

यह मामला केवल एक उदाहरण है कि कैसे शादी का झांसा देकर भावनात्मक ब्लैकमेल के जरिए ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिश्ते बनाते समय सतर्कता बेहद जरूरी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ पैसे के लेन-देन से पहले उसकी पूरी जानकारी जुटाएं। ऐसे मामलों में जल्दबाजी करने से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment