JSSC Exam Calendar 2025-26: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 2025-26 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में राज्य में विभिन्न सरकारी पदों पर होने वाली भर्तियों की संभावित तिथियों को शामिल किया गया है। लेकिन इस घोषणा के साथ ही सियासी हलचल भी तेज हो गई है।
कैलेंडर के अनुसार, कांस्टेबल, क्लर्क, इंजीनियर, तकनीकी सहायक, और शिक्षकों सहित कई पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं, जैसे कि मैट्रिक, इंटर, स्नातक और डिप्लोमा।
परीक्षा तिथियों में ‘भूतकाल’ की एंट्री!
JSSC द्वारा जारी कैलेंडर में एक चौंकाने वाली बात यह है कि कई परीक्षाओं के परिणामों की तिथियां जनवरी-फरवरी 2025 बताई गई हैं। जबकि अभी अप्रैल 2025 चल रहा है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या आयोग ने गलती से “टाइम ट्रैवल” कर लिया है?
इसी मुद्दे को उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री भूतकाल में युवाओं को नौकरी देने की तैयारी कर रहे हैं।”
मरांडी ने आगे कहा कि आयोग का यह कैलेंडर युवाओं के भविष्य के साथ मज़ाक है। यह स्पष्ट करता है कि रोजगार के मुद्दे पर सरकार चौतरफा आलोचना के बाद सिर्फ दिखावे के लिए कैलेंडर जारी कर रही है।
लगता है @HemantSorenJMM जी टाइम ट्रैवल कर भूतकाल में युवाओं को नौकरी देने की तैयारी कर रहे हैं।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) April 11, 2025
दरअसल, अरसे बाद आज JSSC ने परीक्षा कैलेंडर जारी किया, लेकिन परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि जनवरी-फरवरी 2025 की निर्धारित की है, जो कब का बीत चुका है।
हेमंत सोरेन के दुलारे आयोग… pic.twitter.com/yyE7XaAwC8
युवाओं में निराशा, सरकार पर सवाल
JSSC की इस घोषणा के बाद झारखंड के युवा वर्ग में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का कहना है कि सरकार और आयोग की लापरवाही उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए कि जब परीक्षा परिणाम ही बीते हुए समय में घोषित किए गए हैं, तो वे किस आधार पर तैयारी करें? यह न सिर्फ भ्रमित करने वाला है, बल्कि युवाओं के विश्वास को भी कमजोर करता है।
सरकार की मंशा पर विपक्ष का हमला
बाबूलाल मरांडी ने अपने बयान में यह भी कहा कि यदि मुख्यमंत्री को परीक्षा कैलेंडर बनाने में पांच साल का वक्त लेना पड़े, तो ले लीजिए, लेकिन युवाओं की भावनाओं के साथ इस तरह खेलना बंद होना चाहिए।
विपक्ष का आरोप है कि यह कैलेंडर महज एक राजनीतिक स्टंट है, ताकि सरकार पर रोजगार को लेकर बने दबाव से थोड़ी राहत पाई जा सके। लेकिन असल में यह कदम युवाओं के साथ अन्याय है।
JSSC परीक्षा कैलेंडर 2025-26 (संभावित तिथियां)
परीक्षा का नाम | परीक्षा प्रकार | विज्ञापन प्रकाशन तिथि | परीक्षा तिथि | परिणाम तिथि / अन्य विवरण | कुल पद |
महिला पर्यवेक्षक परीक्षा 2023 | CBT | 09.09.2023 | 08.09.2024 – 13.09.2024 व 18.09.2024 – 20.09.2024 | मई 2025 | 488 |
मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 2023 | OMR | 15.06.2023 | 29.09.2024 | जुलाई 2025 | 455 |
आबकारी सिपाही परीक्षा 2023 | OMR | 24.05.2023 | जुलाई 2025 | नवंबर 2025 | 580 |
प्राथमिक विद्यालय सहायक शिक्षक परीक्षा 2023 | CBT | 19.07.2023 | अगस्त 2024पुनः परीक्षा: जून 2025 | स्नातक स्तर: अगस्त-नवंबर 2025इंटरमीडिएट स्तर: जनवरी 2026 | 26001 |
सिपाही परीक्षा 2023 | OMR | 19.07.2023 | 20.12.2023(PET के बाद लिखित परीक्षा) | सितंबर 2025 | 4919 |
पैरामेडिकल संयुक्त परीक्षा 2023 | CBT | 31.12.2023 | जून 2025 | – | 2532 |
इंटरमीडिएट लेवल (हिंदी टाइपिंग/कंप्यूटर ज्ञान) परीक्षा 2023 | OMR | 06.10.2023 | अगस्त 2025 | दिसंबर 2025 | 863 |
सचिवालय आशुलिपिक परीक्षा 2024 | CBT | 13.08.2024 | जुलाई 2025 | नवंबर 2025 | 455 |
स्नातक तकनीकी/विशिष्ट परीक्षा 2023 | CBT | 31.12.2023 | जून 2025 | अक्टूबर 2025 | 492 |
क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024 | OMR | 28.06.2024 | अगस्त 2025 | नवंबर 2025 | 510 |
वैज्ञानिक सहायक परीक्षा 2025 | CBT | 04.04.2025 | जुलाई 2025 | सितंबर 2025 | 23 |
पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा 2025 | OMR | मई 2025 | अक्टूबर 2025 | जनवरी 2026 | 975 |
स्नातक तकनीकी/विशिष्ट परीक्षा 2025 | CBT | जून 2025 | नवंबर 2025 | फरवरी 2026 |