रांची में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई इलाकों में रेड

Subhash Shekhar
1 Min Read

राजधानी के कई ठिकानों पर छापेमारी

राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीमें शहर के कई इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। इनमें एदलहातू, बरियातू, लालपुर, पीपी कंपाउंड, चिरौंदी और अशोक नगर शामिल हैं। यह छापेमारी किन मामलों से जुड़ी है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह किसी बड़े वित्तीय अनियमितता से जुड़ा मामला हो सकता है।

साल 2025 की पहली छापेमारी

गौरतलब है कि साल 2025 में यह ईडी की पहली बड़ी छापेमारी है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इससे पहले भी झारखंड में कई मामलों में प्रवर्तन निदेशालय की जांच चल रही है, जिसमें कई राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियों के नाम सामने आ चुके हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस छापेमारी से आने वाले समय में झारखंड की राजनीति में बड़ा असर पड़ सकता है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस जांच का अगला कदम क्या होगा और क्या यह घोटाला पूरी तरह उजागर हो पाएगा या नहीं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Share This Article
Follow:
सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।
Leave a comment

Leave a Reply