ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Ranchi
यह खबर कहाँ की हैरांची, झारखंड

बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर क्‍या बोले मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के कोकर स्थित समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन ने भी समाधि स्थल पर पुष्पचक्र चढ़ाकर धरती आबा को नमन किया।

कोकर में श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री बिरसा चौक पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष को किया याद

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने धरती आबा के साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज का दिन पूरे देश, खासकर आदिवासी समाज और झारखंडवासियों के लिए गौरव और ऐतिहासिक महत्व का है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया और अपने संघर्ष से पूरे देश को नई दिशा दी। जल, जंगल, जमीन की रक्षा और आदिवासी समाज की अस्मिता व अधिकारों के लिए उनका संघर्ष झारखंड के स्वाभिमान का प्रतीक है।

अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष को किया याद
बिरसा मुंडा की समाधि को नमन करते मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन

आदिवासी-मूलवासी सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता: सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती आबा के आदर्शों के अनुरूप झारखंड को समृद्ध और विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य की आदिवासी संस्कृति, परंपरा, भाषा और प्राकृतिक संसाधन ही यहां की पहचान हैं। इनके संरक्षण के साथ-साथ गरीब, वंचित, आदिवासी और मूलवासी समुदायों को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इसे भी पढ़ें:

बिरसा मुंडा की जयंती पर महाराष्‍ट्र से ₹3,000 करोड़ की सौगात: झारखंड के हिस्से क्या आया और हेमंत सरकार ने क्यों बदली मुख्य समारोह की तारीख?

झारखंड स्थापना दिवस: 28 नवंबर को खेलगांव में होगा मुख्य समारोह, रिम्स-2 और जामताड़ा मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास की तैयारी

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची समेत 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीननेस’, दौड़ के बाद छठ घाटों की हुई सफाई

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now