ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Ranchi
यह खबर कहाँ की हैरांची, झारखंड

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची समेत 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीननेस’, दौड़ के बाद छठ घाटों की हुई सफाई

रांची: झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर राज्य के सभी 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीननेस’ (स्वच्छता के लिए दौड़) का आयोजन किया गया। राजधानी रांची में सुबह सात बजे मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से यह दौड़ शुरू हुई और तय रूट से होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पर संपन्न हुई। इस अभियान के जरिए आम लोगों को सार्वजनिक स्थलों और छठ घाटों को साफ रखने का संदेश दिया गया।

रांची में आयोजित इस दौड़ में युवाओं और स्थानीय नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह और रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री शामिल हुए। इनके अलावा खेल विभाग के पदाधिकारी और जिला खेल पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अल्बर्ट एक्का चौक पर दौड़ पूरी होने के बाद विजेता धावकों को सम्मानित किया गया।

Advertisement
लाइन टैंक और जेल रोड छठ तालाब में चला सफाई अभियान
झारखंड स्थापना दिवस पर रांची समेत 24 जिलों में 'रन फॉर क्लीननेस', दौड़ के बाद छठ घाटों की हुई सफाई 3

लाइन टैंक और जेल रोड छठ तालाब में चला सफाई अभियान

अल्बर्ट एक्का चौक पर सम्मान समारोह के बाद प्रतिभागी लाइन टैंक रोड स्थित छठ घाट पहुंचे। आगामी छठ महापर्व को देखते हुए यहां तालाब और आसपास के परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा जेल रोड स्थित छठ तालाब में भी विशेष सफाई की गई। राज्य के अन्य जिलों में भी प्रमुख चौक-चौराहों से छठ घाटों तक दौड़ लगाकर सफाई की गई। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे पूजा के दौरान घाटों पर गंदगी न फैलाएं।

कार्यक्रम में मौजूद मंत्रियों ने कहा कि स्थापना दिवस पर एक सप्ताह तक अलग-अलग कार्यक्रम चलेंगे, जिनकी शुरुआत इस स्वच्छता दौड़ से हुई है। उनका कहना था कि इन आयोजनों का मकसद राज्य की उपलब्धियों को सामने लाना और लोगों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है। मंत्रियों ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या नगर निकाय की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

लाइन टैंक और जेल रोड छठ तालाब में चला सफाई अभियान
झारखंड स्थापना दिवस पर रांची समेत 24 जिलों में 'रन फॉर क्लीननेस', दौड़ के बाद छठ घाटों की हुई सफाई 4

17 से 28 नवंबर तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा

स्थापना दिवस समारोह के तहत पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक कई कार्यक्रम तय किए गए हैं:

  • 17 से 25 नवंबर: पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर खेलकूद, नाटक, नृत्य-संगीत और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं होंगी।
  • 26 और 27 नवंबर: रांची के खेलगांव में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
  • 26 से 28 नवंबर: खेलगांव में मेला और प्रदर्शनी लगेगी। यहां विभिन्न विभागों के स्टॉल के जरिए सरकारी योजनाओं और जनोपयोगी सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।
  • 28 नवंबर: राज्य सरकार के दूसरे कार्यकाल की वर्षगांठ पर खेलगांव में मुख्य समारोह होगा। इसी दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा और स्थापना दिवस कार्यक्रमों का समापन होगा।

इसे भी पढ़ें:

बिरसा मुंडा की जयंती पर महाराष्‍ट्र से ₹3,000 करोड़ की सौगात: झारखंड के हिस्से क्या आया और हेमंत सरकार ने क्यों बदली मुख्य समारोह की तारीख?

झारखंड स्थापना दिवस: 28 नवंबर को खेलगांव में होगा मुख्य समारोह, रिम्स-2 और जामताड़ा मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास की तैयारी

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now