ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Sports

झारखंड राज्य एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची ओवरऑल चैंपियन, निरसा के पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने जीते तीन गोल्ड

धनबाद: जामाडोबा स्थित टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड राज्य एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप 2026-27 का शनिवार को समापन हो गया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए रांची की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। मेजबान धनबाद ने दूसरा और रामगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में राज्य के अलग-अलग जिलों से 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

टूर्नामेंट के सबसे बड़े आकर्षण धनबाद जिले के निरसा (कांजीडीह) निवासी पृथ्वी देव भट्टाचार्य रहे। पृथ्वी ने युवा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वे रांची के बरियातू स्थित मिटास एडवेंटिस्ट स्कूल के छात्र हैं और वहीं रहकर पढ़ाई के साथ एरोबिक जिम्नास्टिक्स की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

Advertisement

पृथ्वी ने व्यक्तिगत बालक मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने अथर्व और देवयांश के साथ मिलकर त्रिक समूह स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। वहीं पांच सदस्यीय समूह में भी पृथ्वी, अथर्व, कमलनाथ, पार्थ और देवयांश की टीम अव्वल रही। युवा वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में रांची के अथर्व गुप्ता दूसरे और धनबाद के प्रत्युष तीसरे स्थान पर रहे।

झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में धनबाद जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा और स्कूल के प्राचार्य अमिताभ दास बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान झारखंड जिम्नास्टिक संघ की तूलिका श्रीवास्तव, निशिकांत पाठक, डॉ. दीपक साहू, धनबाद जिला वुशू संघ के सचिव दिनेश यादव और कोच जयराम कुमार मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में धनबाद जिला जिम्नास्टिक्स संघ के सचिव मोनू कुमार, बेबी कुमारी, पिंकी सिंह और खेल प्रशिक्षक शशिकांत पांडेय का अहम योगदान रहा। निर्णायक मंडल में विकास कुमार गोप, दीपक कुमारी मांझी, रजनी बख्शी, हेमा कुमारी और अमित गोप शामिल थे।

निरसा के पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने जीते तीन गोल्ड

विभिन्न स्पर्धाओं के प्रमुख परिणाम:

नेशनल डेवलपर वर्ग

  • व्यक्तिगत बालक: मिहिर (रांची) – प्रथम, मानस (देवघर) – द्वितीय, अभिज्ञान (धनबाद) – तृतीय।
  • व्यक्तिगत बालिका: आदित्य (रांची) – प्रथम, मणिकर्णिका (धनबाद) – द्वितीय, नंदिका (धनबाद) – तृतीय।
  • मिश्रित युगल: मिहिर और आदित्य की जोड़ी (रांची) विजेता बनी।
  • त्रिक समूह: मणिकर्णिका, नंदिका और धनीश की टीम (धनबाद) पहले स्थान पर रही।

युवा बालिका वर्ग

  • व्यक्तिगत बालिका: संजीवनी (देवघर) – प्रथम, अनुष्री सेन (धनबाद) – द्वितीय, सृष्टि रंजन (धनबाद) – तृतीय।
  • मिश्रित युगल: अनुष्री और पीयूष (धनबाद) – प्रथम, अपूर्वा और सृष्टि (धनबाद) – द्वितीय।
  • त्रिक समूह: पृथ्वी, अथर्व और देवयांश (रांची) – प्रथम; प्रियांशु राज, पीयूष कुमार बिष्टु और अपूर्वा चौधरी (धनबाद) – द्वितीय; समृद्धि कुमारी, साक्षी पांडेय और आकृति जायसवाल (धनबाद) – तृतीय।
  • पांच सदस्यीय समूह: पृथ्वी, अथर्व, कमलनाथ, पार्थ और देवयांश की टीम (रांची) – प्रथम; समीक्षा, शायना, अफीफा, सुजैन और नेहा की टीम – द्वितीय; प्रिंस, प्रियांशु, पीयूष, अपूर्वा और अनुष्री की टीम (धनबाद) – तृतीय।

जूनियर वर्ग

  • व्यक्तिगत बालक: आदित्य राज (रांची) – प्रथम, मानस (धनबाद) – द्वितीय।
  • व्यक्तिगत बालिका: चंदा कुमारी (रांची) – प्रथम, रिधिका (देवघर) – द्वितीय, रानी (धनबाद) – तृतीय।
  • मिश्रित युगल: चंदा और आदित्य राज (रांची) – प्रथम, मानस और रानी (धनबाद) – द्वितीय।
  • त्रिक समूह: रिधिका, नंदनी और दिशा (रांची) – प्रथम; चंदा, आदित्य और नैना (रांची) – द्वितीय; सिद्धि, श्रेष्ठा और इरा (धनबाद) – तृतीय।
  • पांच सदस्यीय समूह: रिधिका, नैना, आदित्य, दिशा और नंदनी (रांची) – प्रथम; साध्या, कोमल, संचया, नव्या और रफत (धनबाद) – द्वितीय।
  • एरो डांस: रांची की टीम विजेता (शामिल खिलाड़ी: रिधिका, नैना, दिशा, नंदनी, आदित्य, लतिका, उर्मिला और चंदा कुमारी)।

सीनियर वर्ग

  • व्यक्तिगत बालक: परमेश्वर राय (धनबाद) – प्रथम।
  • व्यक्तिगत बालिका: ऋष्टी (रांची) – प्रथम, करिश्मा (रांची) – द्वितीय, मोनिका (रांची) – तृतीय।
  • त्रिक समूह: मोनिका, दशमी और करिश्मा की टीम विजेता बनी।
  • पांच सदस्यीय समूह: टोनू, ऋष्टी, अनुराग, विकास और नयन (रांची) – प्रथम; मोनिका, दशमी, करिश्मा, उर्मिला और लतिका (रांची) – द्वितीय।
  • एरो डांस: रांची की टीम विजेता (टोनू, ऋषि, रिया, विकास, अनुराग, आयुष, नयन और करिश्मा)।
  • एरो स्टेप: रांची की टीम प्रथम (टोनू, ऋष्टी, रिया, विकास, अनुराग, आयुष, नयन और करिश्मा)।

समापन के मौके पर अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें: रांची के विकास गोप का अंतरराष्ट्रीय आर्टिस्टिक स्विमिंग कोच कोर्स में चयन, मिली स्कॉलरशिप

इसे भी पढ़ें: ईशान किशन के साथ भारतीय ODI दल में कुमार कुशाग्र, झारखंड के दो विकेटकीपर शामिल

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now