ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
झारखंड राजनीति

रांची में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, SIR के समर्थन में विपक्ष पर साधा निशाना

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर/SIR) के समर्थन और विपक्षी गठबंधन के विरोध में राजधानी रांची में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से शुरू होकर यह पदयात्रा कचहरी चौक होते हुए जेल मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय पहुंची, जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान नेताओं ने कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया।

Advertisement
Whatsapp image 2026 11 02 at 16. 04. 42

मॉक पार्लियामेंट और चुनावी प्रक्रिया पर जुएल उरांव का बयान

केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों को लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए संसद का चुनाव जीतकर जनता का जनादेश लेना पड़ता है, मॉक पार्लियामेंट आयोजित करने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बनता। उन्होंने सवाल उठाया कि जब इसी चुनाव प्रणाली और ईवीएम से विपक्ष के नेता विभिन्न राज्यों में सरकार बनाते हैं, तो फिर दिल्ली में चुनावी प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन क्यों किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए।

मॉक पार्लियामेंट और चुनावी प्रक्रिया पर जुएल उरांव का बयान

एसआईआर और मतदाता सूची पर नेताओं के तर्क

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि देश में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और सभी राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) इसमें शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मतदाता सूची से मृत और अवैध नाम हटाने की प्रक्रिया का विरोध कर रही है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनावी व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है।

एसआईआर और मतदाता सूची पर नेताओं के तर्क

विपक्ष पर तीखे राजनीतिक आरोप

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं और पदयात्रा का उद्देश्य जनता को इन विषयों से अवगत कराना है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। पदयात्रा में शामिल जदयू विधायक सरयू राय ने भी विपक्ष द्वारा आयोजित मॉक पार्लियामेंट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संसदीय प्रणाली की मर्यादा का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल सहित कई पूर्व विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: गम्हरिया थाना दुष्कर्म मामले पर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, नीरा यादव बोलीं- थाने में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं

इसे भी पढ़ें: झारखंड के 595 मंडलों में आंदोलन करेगी भाजपा, झामुमो ने मांगा शासनकाल का हिसाब

इसे भी पढ़ें: हेमंत सरकार के खिलाफ जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करें कार्यकर्ता: सौदान सिंह

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now