रांची: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से पीए-पीएस (PA-PS) एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपेश निराला के नेतृत्व में पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा संस्था का प्रतीक चिह्न भेंट किया और संगठन के गठन व उद्देश्यों के संदर्भ में जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया कि राज्य के सभी विधायकों, मंत्रियों एवं सांसदों के साथ कार्यरत निजी सहायकों (PA) और आप्त सचिवों (PS) के लिए एक साझा मंच (कॉमन प्लेटफॉर्म) तैयार किया गया है। इस मंच से जन प्रतिनिधियों से जुड़े विधायी और सदन से संबंधित कार्यों को संपादित करने वाले आप्त सचिव व निजी सहायक जुड़े हैं।
मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने एसोसिएशन को अपनी शुभकामनाएं दीं और अपने विधायी जीवन के विभिन्न अनुभवों को प्रतिनिधिमंडल के साथ साझा किया।
इस प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, उपाध्यक्ष विजय श्री, महासचिव पवन कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता, सचिव दिनेश चंद्र प्रमाणिक, निर्भय कुमार, आलोक कुमार झा, संयुक्त सचिव समीर महतो तथा सदस्य मनीष कुमार, कैलाश प्रसाद, इस्तेयाक आलम और आदित्य राज गोल्डी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।














