झारखंड से हुआ ‘Watershed Yatra’ अभियान का शुभारंभ, 45 दिनों तक चलेगा जागरूकता अभियान

Subhash Shekhar
3 Min Read

Watershed Yatra: ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में “Watershed Yatra” नामक राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ आज 5 फरवरी 2025 को झारखंड के दिघीया गांव, बेड़ो प्रखंड, रांची में किया गया। यह अभियान WDC-PMKSY 2.0 योजना के तहत जल एवं मिट्टी संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है।

जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने की पहल

इस शुभारंभ कार्यक्रम में झारखंड राज्य जलछाजन मिशन, ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती समीरा एस, उप विकास आयुक्त श्री दिनेश कुमार यादव, पूर्व मंत्री श्री बंधु तिर्की, पद्मश्री सम्मानित श्रीमती चामी मुर्मू और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। सभी ने जल एवं मिट्टी संरक्षण की महत्ता पर जोर दिया और किसानों को जागरूक किया।

कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह और ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला।

जागरूकता अभियान 45 दिनों तक चलेगा

अभियान के तहत जल संरक्षण को लेकर जागरूकता वैन पूरे राज्य में 45 दिनों तक भ्रमण करेगी। यह वैन जलछाजन योजना से लाभान्वित लोगों को जानकारी प्रदान करेगी। अभियान के दौरान श्रमदान, वृक्षारोपण, भूमिपूजन, पानी की पंचायत और वॉटरशेड महोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -

डीडीसी रांची ने अपने संबोधन में जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया और इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। वहीं, श्रीमती समीरा एस ने बताया कि अब तक जलछाजन योजना के तहत किए गए कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण इस पहल से जुड़ सकें।

ग्राम सभाओं और वालंटियर्स की भागीदारी

इस यात्रा के दौरान गांवों में प्रभात फेरी और ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। श्री बंधु तिर्की ने किसानों को जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा वालंटियर्स को जोड़ा जाएगा ताकि जागरूकता अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाया जा सके।

जल और मिट्टी संरक्षण को लेकर यह यात्रा पूरे राज्य में जागरूकता फैलाने का कार्य करेगी और किसानों की आय में वृद्धि के लक्ष्य को भी साकार करेगी।

Share This Article
Follow:
सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।
Leave a comment

Leave a Reply