पटना में वोटर अधिकार यात्रा: राहुल गांधी के साथ हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव, इंडिया गठबंधन की एकता का शक्ति प्रदर्शन

पटना में वोटर अधिकार यात्रा: राहुल गांधी के साथ हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव, इंडिया गठबंधन की एकता का शक्ति प्रदर्शन

पटनाः राजधानी में सोमवार को वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर एक बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा। झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक मंच पर नजर आएंगे। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि यह रैली भाजपा और एनडीए के लिए चुनौती साबित हो रही है और विपक्ष की एकता का नया संदेश देगी।

उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर प्रक्रिया को भाजपा और आयोग की साजिश बताया और कहा कि गरीब, पिछड़े, अल्पसंख्यक, मजदूर, किसान, और आदिवासी वर्ग को वोट के अधिकार से वंचित करने की कोशिश हो रही है, लेकिन INDIA गठबंधन इसके खिलाफ मजबूती से खड़ा है। झारखंड में पहले ही विधानसभा से एसआईआर के खिलाफ प्रस्ताव पास हो चुका है।

विनोद पांडेय ने जनता से अपील की कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन को स्पष्ट बहुमत दें, जैसा कि झारखंड में दिखा था।

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment