Advertisement
Weather News

मानसून की दस्तक से देश में मौसम का बड़ा उलटफेर, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय समय से पहले केरल में दस्तक दे दी है और इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले कुछ दिनों में मानसून महाराष्ट्र, गोवा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ेगा।

मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगा।

Advertisement

दक्षिण भारत में भारी बारिश के आसार

केरल और माहे में 25-26 मई को अत्यधिक वर्षा की चेतावनी दी गई है। तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज बारिश की संभावना है। तेलंगाना, पुडुचेरी और कराईकल में भी कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिलेगी।

वहीं, दक्षिण कोंकण में स्थित रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में दबाव के कारण अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

पश्चिम और मध्य भारत पर भी असर

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट, जबकि मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।

अंडमान-निकोबार, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा और बिहार के कुछ हिस्सों में भी एक-दो दिनों के भीतर बारिश की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में तेज हवा, आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

उत्तर और पूर्वोत्तर राज्यों की स्थिति

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में रविवार व सोमवार को बारिश का पूर्वानुमान है। उत्तराखंड में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

सामान्य से पहले पहुंचा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार यह 8 दिन पहले ही आ गया है। यही नहीं, पूर्वोत्तर भारत में भी यह 12 दिन पहले पहुंच चुका है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में मानसून मध्य अरब सागर, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बंगाल की खाड़ी और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक पहुंच सकता है।

चेतावनी के साथ अलर्ट मोड में प्रशासन

मौसम के इस बदलाव के चलते कई राज्यों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तटीय इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है और आपदा प्रबंधन टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।

देश भर में मॉनसून की जल्द शुरुआत ने जहां एक ओर राहत दी है, वहीं भारी बारिश और संभावित बाढ़ की आशंका ने चिंता भी बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें: केरल में समय से पहले मानसून की दस्तक, झारखंड को लेकर बढ़ी उम्मीदें

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment