ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Khunti
यह खबर कहाँ की हैखूंटी, झारखंड

खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले के विरोध में आज मौन जुलूस, पुलिस ने गठित की विशेष जांच टीम

खूंटी: झारखंड के खूंटी स्थित आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल फादर बेनेडिक्ट बारला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषभ गर्ग ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आठ सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। वहीं, रांची के एक अस्पताल में इलाजरत फादर बारला की स्थिति में सुधार हो रहा है और चिकित्सकों के अनुसार वह अब खतरे से बाहर हैं। घटना के विरोध में आज मसीही समुदाय और स्थानीय नागरिकों की ओर से खूंटी में मौन जुलूस निकाला जाएगा।

गिरफ्तारी के लिए 8 सदस्यीय SIT गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ऋषभ गर्ग द्वारा गठित विशेष जांच टीम में आठ पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। टीम में एएसपी (अभियान) क्रिस्टोफर केरकेट्टा, डीएसपी मंगल सिंह जामुदा, खूंटी थाना प्रभारी बाबू बंसी साव, मारंगहादा थाना प्रभारी जुगेश सिंह और मुरहू थाना प्रभारी गॉडविन केरकेट्टा समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं। पुलिस टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Advertisement

हमले के विरोध में आज मौन जुलूस

प्रिंसिपल पर हुए हमले को लेकर स्थानीय स्तर पर आक्रोश है। घटना के विरोध और न्याय की मांग को लेकर आज मसीही समुदाय और स्थानीय नागरिक मौन जुलूस निकालेंगे। यह जुलूस नेताजी चौक से शुरू होकर लोयोला कॉलेज हॉस्टल ग्राउंड तक जाएगा, जहां इसका समापन होगा। आयोजकों ने शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग उठाने और एकजुटता दिखाने की अपील की है। साथ ही, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

इसे भी पढ़ें: खूंटी में फादर बेनेदिक्त बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक जाम

फादर बारला की स्थिति में सुधार

फादर बेनेडिक्ट बारला पर मंगलवार रात स्कूल परिसर में अज्ञात अपराधियों ने हमला किया था, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था। चिकित्सकों के अनुसार उनका ब्लड प्रेशर और शुगर स्तर अब सामान्य है और जरूरी मेडिकल जांचें पूरी कर ली गई हैं। घावों के चिकित्सकीय आकलन के बाद आगे के इलाज की प्रक्रिया तय की जाएगी। फादर बिसु ने भी उनके खतरे से बाहर होने की पुष्टि की है।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now