ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Khunti
यह खबर कहाँ की हैकर्रा, खूंटी, झारखंड

खूंटी में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने 7 लोगों को रौंदा, 4 महिलाएं और 3 बच्चों की मौत

Khunti Road Accident: झारखंड के खूंटी जिले में गुरुवार (5 नवंबर 2026) की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। कर्रा थाना क्षेत्र की कोशांबी कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

घटना गुरुवार रात करीब 10:15 बजे की बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद ट्रेलर का चालक और खलासी फरार हो गए।

Advertisement

स्कूटी सवार की मदद करने पहुंचे थे ग्रामीण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार रात एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गया था। दुर्घटना देखकर आसपास के ग्रामीण उसकी सहायता के लिए घरों से बाहर निकले।

कुछ युवक झाड़ियों में फंसे स्कूटी सवार को निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान महिलाएं और बच्चे भी सड़क किनारे खड़े थे।

बताया गया कि तभी तोरपा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर वहां मौजूद लोगों पर चढ़ गया। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि लोगों को बचने का मौका नहीं मिल सका।

स्कूटी सवार की मदद करने पहुंचे थे ग्रामीण

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

इस सड़क दुर्घटना में स्थानीय निवासी बिरसा नायक के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई है।

मृतकों में बिरसा नायक की पत्नी कसीला देवी, बेटी अंजलि कुमारी और एक वर्षीय नाती सौरभ नायक शामिल हैं।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सात लोगों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. कसीला देवी
  2. मान्दू देवी
  3. अंजलि कुमारी
  4. पाको देवी
  5. तूती कुमारी
  6. गोलू कुमार
  7. सौरभ नायक (एक वर्ष)

घायलों को खूंटी सदर अस्पताल और तोरपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

तीखा मोड़ और अंधेरा बना हादसे की वजह: एसपी

घटना की जानकारी मिलने के बाद खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग देर रात अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के उपचार की जानकारी ली और दुर्घटना को बेहद दुखद बताया।

एसपी के अनुसार, कर्रा थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ग्रामीण मदद करने पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर तीखा मोड़ और अंधेरा होने के कारण ट्रेलर चालक को सड़क किनारे मौजूद लोग दिखाई नहीं दिए। इसी दौरान वाहन लोगों की चपेट में आ गया।

हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

तीखा मोड़ और अंधेरा बना हादसे की वजह: एसपी

ट्रेलर जब्त, चालक और खलासी की तलाश

खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग के मुताबिक, दुर्घटना में सात लोगों की मौत हुई है। हादसे में घायल एक बच्ची खतरे से बाहर बताई गई है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद मौके से फरार चालक और खलासी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें: खूंटी में दो नाबालिग सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, 3 गिरफ्तार, एक फरार

इसे भी पढ़ें: खूंटी के संत मिखाइल स्कूल में फादर बेनेदिक बारला पर हमला, रिम्स भेजे गए

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now