Advertisement
Bihar News

बिहार नालंदा कांड: बदमाशों ने किशोर का सिर मुंडवाकर घुमाया, वीडियो वायरल

Nalanda: बिहार के नालंदा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बदमाशों ने न केवल एक किशोर को अगवा कर बर्बरता से पीटा, बल्कि उसका सिर मुंडवाकर पूरे मोहल्ले में घुमाया। इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिससे इलाके में भारी आक्रोश है।

सिर मुंडवाकर घुमाया, पैसे भी लूटे

घटना बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ले की बताई जा रही है। 17 वर्षीय किशोर 3 सितंबर को किसी काम से मोहल्ले गया था। इसी दौरान इलाके के कुछ असामाजिक तत्वों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उसे जबरन कोसुक टोला ले जाकर पहले जमकर पिटाई की और फिर रेजर से उसके बाल काट दिए। इसके बाद किशोर को पूरे इलाके में घुमाकर उसकी बेइज्जती की गई।

Advertisement

इतना ही नहीं, बदमाशों ने किशोर से 2700 रुपये भी छीन लिए। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया, जिससे पीड़ित परिवार और मोहल्ले के लोग आहत हैं।

प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित किशोर के भाई ने थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में बताया गया कि उनका भाई गढ़पर मोहल्ला गया था, तभी बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और सिर के बाल काटकर उसे पूरे इलाके में घुमाया गया। इसके बाद उसकी बेइज्जती का वीडियो वायरल कर दिया गया।

घटना के बाद किशोर मानसिक रूप से आहत और सहमा हुआ है। परिवार ने कहा कि इस हरकत ने उनके बेटे को गहराई से झकझोर दिया है।

मोहल्ले में गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

इस घटना से पूरे मोहल्ले में गुस्सा फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाश खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं और इससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मोहल्लेवासियों ने बदमाशों की तुरंत गिरफ्तारी और उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

लोगों का कहना है कि किशोर के साथ जो हुआ, वह समाज के लिए शर्मनाक है और इससे सभी माता-पिता डरे हुए हैं।

पुलिस ने दिया कड़ा संदेश

थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपितों की पहचान में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और आरोपियों को जल्द ही जेल भेजा जाएगा।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment