रांची। धनतेरस के मौके पर रांची जिले की 3,94,007 महिलाओं के बैंक खातों में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अक्टूबर 2026 की किस्त भेजी गई है। जिला प्रशासन की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हर लाभुक को ₹2,500 मिले हैं। जिले में कुल ₹98 करोड़ 50 लाख 17 हजार 500 का भुगतान किया गया है।
प्रशासन के मुताबिक, यह राशि आधार आधारित प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के जरिए सीधे लाभुकों के बैंक खातों में भेजी गई। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि त्योहार से पहले भुगतान से महिलाओं को परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सभी पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
रांची जिले में कहां कितनी महिलाओं को मिली किस्त?
जिला प्रशासन की सूची में कांके में सबसे अधिक 31,502 लाभुक हैं। इसके बाद टाउन अर्बन में 25,891 और मांडर में 22,933 महिलाओं को भुगतान किया गया।
| प्रखंड या शहरी क्षेत्र | लाभुक महिलाएं |
|---|---|
| अनगड़ा | 16,705 |
| अरगोड़ा शहरी क्षेत्र | 13,347 |
| बड़गाईं शहरी क्षेत्र | 10,042 |
| बेड़ो | 20,562 |
| बुंडू | 8,556 |
| बुंडू नगर पंचायत | 3,558 |
| बुढ़मू | 17,765 |
| चान्हो | 19,332 |
| हेहल शहरी क्षेत्र | 16,308 |
| इटकी | 10,135 |
| कांके | 31,502 |
| कांके शहरी क्षेत्र | 1,280 |
| खलारी | 9,597 |
| लापुंग | 11,784 |
| मांडर | 22,933 |
| नगड़ी | 18,250 |
| नगड़ी शहरी क्षेत्र | 8,216 |
| नामकुम | 17,958 |
| नामकुम शहरी क्षेत्र | 9,504 |
| ओरमांझी | 17,840 |
| राहे | 9,531 |
| रातू | 20,290 |
| सिल्ली | 21,282 |
| सोनाहातू | 13,088 |
| तमाड़ | 18,751 |
| टाउन अर्बन | 25,891 |
| कुल | 3,94,007 |
इसे भी पढें: मंईयां सम्मान का पैसा नहीं आया: वजह कैसे पता करें, कहाँ जाएँ और कौन-से कागज ले जाएँ?
इसे भी पढ़ें: LPG ₹300 सब्सिडी: उज्ज्वला पात्रता और DBT स्टेटस कैसे जाँचें
इस योजना की पूरी कवरेज: मंईयां सम्मान योजना की खबरें और सहायता गाइड














