ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
झारखंड राजनीति

एसआईआर (SIR) पर कांग्रेस की चौपालों पर भाजपा हमलावर, अमर बाउरी ने लगाए गुमराह करने के आरोप

रांची। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर – SIR) को लेकर कांग्रेस की ओर से आयोजित की जा रही चौपालों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कांग्रेस पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम वोटर लिस्ट से कटा है, तो कांग्रेस को चौपाल लगाकर राजनीतिक प्रदर्शन करने के बजाय तथ्यों और प्रमाणों के साथ चुनाव आयोग के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करानी चाहिए।

बयान जारी कर अमर कुमार बाउरी ने सवाल उठाया कि कांग्रेस इन चौपालों के जरिए क्या साबित करना चाहती है और क्या वह यह संदेश देना चाहती है कि घुसपैठियों को भी मतदाता सूची में बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी संवैधानिक प्रक्रिया को लेकर बेबुनियाद भ्रम फैलाना सही नहीं है।

Advertisement

‘कांग्रेस की दोहरी राजनीति उजागर’

अमर बाउरी ने दावा किया कि एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है। उनके मुताबिक, कांग्रेस के शासनकाल में 10 बार और भाजपा के कार्यकाल में दो बार यह प्रक्रिया अपनाई जा चुकी है। इसका सीधा मकसद मतदाता सूची को पारदर्शी और अपडेट रखना है। ऐसे में आज इस प्रक्रिया पर सवाल खड़े करना कांग्रेस की दोहरी राजनीति को दिखाता है।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ संविधान और कानून के सम्मान की बात करती है, तो दूसरी तरफ चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की कार्यप्रणाली पर संदेह जताती है। उन्होंने चुनौती दी कि यदि कांग्रेस को सूची में कहीं कोई गड़बड़ी नजर आ रही है, तो वह ठोस सबूत पेश करे।

‘असली मतदाताओं के साथ है या घुसपैठियों के, स्पष्ट करे कांग्रेस’

केंद्र सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और वैश्विक प्रतिष्ठा मजबूत हो रही है, लेकिन कांग्रेस लगातार देश को कमजोर करने वाले कदम उठा रही है। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने के बजाय यह स्थिति स्पष्ट करे कि वह वास्तविक भारतीय मतदाताओं के अधिकारों के साथ खड़ी है या घुसपैठियों को बचाने की राजनीति कर रही है।

इसे भी पढ़ें:
निशा भगत मामला: आदित्‍य साहू का दावा, भाजपा के दबाव में हुई CBI जांच की अनुशंसा

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार को सर्वोच्च सम्मान देने की मांग

बाबूलाल मरांडी ने सरकार को लौटाई 13 वर्ष पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी, सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिख उठाए सुरक्षा पर सवाल

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now