ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
Advertisement
Jharkhand News

झारखंड में प्रशासनिक भूचाल: 20 जिलों में उपायुक्तों का तबादला

रांची – झारखंड सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए राज्य के 20 जिलों में उपायुक्तों (DC) का एक साथ तबादला कर दिया है। इस IAS Transfer List में रामगढ़ और बोकारो जैसे प्रमुख जिले भी शामिल हैं, जहां तत्काल प्रभाव से नए उपायुक्तों को योगदान देने का आदेश जारी कर दिया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल की यह लिस्ट सोमवार देर रात जारी हुई, जिसने पूरे प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है। जिन अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से हटाया गया है, उन्हें कार्मिक विभाग में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

नए जिलों में नियुक्त हुए अधिकारी

इस फेरबदल में अजय नाथ झा को आदिवासी कल्याण आयुक्त के पद से हटाकर बोकारो का नया उपायुक्त बनाया गया है। वहीं फैज अक अहमद मुमताज को निदेशक बागवानी के पद से हटाकर रामगढ़ का डीसी नियुक्त किया गया है।

आदित्य रंजन को सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक से हटाकर धनबाद का उपायुक्त बनाया गया है, और रामनिवास यादव, जो उच्च शिक्षा निदेशक थे, अब गिरिडीह के उपायुक्त होंगे। आर. रोनिटा को झारखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर से हटाकर खूंटी का डीसी बनाया गया है।

कई जिलों में हुआ सीधा स्थानांतरण

कुछ जिलों में उपायुक्तों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्रत्यक्ष रूप से तबादला किया गया है। नमन प्रियेश लकड़ा, जो गिरिडीह में डीसी थे, अब देवघर में योगदान देंगे। अंजली यादव, पर्यटन निदेशक थीं, उन्हें गोड्डा का नया उपायुक्त बनाया गया है।

कर्ण सत्यार्थी को गुमला से पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) स्थानांतरित किया गया है। वहीं चंदन कुमार, जो पहले रामगढ़ में डीसी थे, अब पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा का कार्यभार संभालेंगे।

महिला अधिकारियों को भी मिली बड़ी जिम्मेदारियां

इस IAS फेरबदल में महिला अधिकारियों की भागीदारी भी प्रमुख रही। कंचन सिंह, जेएसएलपीएस की सीईओ थीं, अब सिमडेगा की उपायुक्त होंगी। प्रेरणा दीक्षित, जो जियाडा की एमडी थीं, को गुमला भेजा गया है

कीर्तिश्री जी. को झारक्राफ्ट से हटाकर चतरा का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं समीरा एस., झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था की निदेशक थीं, अब पलामू जिले की कमान संभालेंगी।

अन्य प्रमुख तबादले

शशि प्रकाश सिंह को प्राथमिक शिक्षा निदेशक से हटाकर हजारीबाग भेजा गया है। कुमार ताराचंद, जो कृषि निदेशक थे, अब लोहरदगा के डीसी होंगे।

अभिजीत सिन्हा, डीडीसी दुमका, अब दुमका के उपायुक्त बने हैं। ऋतुराज, जो कोडरमा में डीडीसी थे, अब वहीं उपायुक्त बनाए गए हैं।

रवि आनंद, संयुक्त सचिव कार्मिक विभाग, को जामताड़ा भेजा गया है, और दिनेश कुमार यादव, डीडीसी रांची, को गढ़वा का उपायुक्त बनाया गया है।

नामकहां थेकहां गए
अजय नाथ झाआदिवासी कल्याण आयुक्तउपायुक्त, बोकारो
फैज अक अहमद मुमताजनिदेशक, बागवानीउपायुक्त, रामगढ़
आदित्य रंजननिदेशक, सूचना प्रौद्योगिकीउपायुक्त, धनबाद
रामनिवास यादवनिदेशक, उच्च शिक्षाउपायुक्त, गिरिडीह
आर. रोनिटानिदेशक, झारखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटरउपायुक्त, खूंटी
नमन प्रियेश लकड़ाउपायुक्त, गिरिडीहउपायुक्त, देवघर
अंजली यादवपर्यटन निदेशकउपायुक्त, गोड्डा
कर्ण सत्यार्थीउपायुक्त, गुमलाउपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम
चंदन कुमारउपायुक्त, रामगढ़उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा
कंचन सिंहमुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जेएसएलपीएसउपायुक्त, सिमडेगा
नितिश कुमार सिंहनिदेशक, अंकेक्षण निदेशालय, वित्त विभागउपायुक्त, सरायकेला खरसावां
प्रेरणा दीक्षितएमडी, जियाडाउपायुक्त, गुमला
शशि प्रकाश सिंहप्राथमिक शिक्षा निदेशकउपायुक्त, हजारीबाग
कुमार ताराचंदकृषि निदेशकउपायुक्त, लोहरदगा
कीर्तिश्री जी.एमडी, झारक्राफ्टउपायुक्त, चतरा
अभिजीत सिन्हाडीडीसी, दुमकाउपायुक्त, दुमका
ऋतुराजडीडीसी, कोडरमाउपायुक्त, कोडरमा
समीरा एस.निदेशक, झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्थाउपायुक्त, पलामू
रवि आनंदसंयुक्त सचिव, कार्मिक विभागउपायुक्त, जामताड़ा
दिनेश कुमार यादवडीडीसी रांचीउपायुक्त, गढ़वा
Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a comment