रांची में लॉन्च हुआ “आकाश इनविक्टस कैंपस”, अब जेईई की तैयारी होगी और भी दमदार

Subhash Shekhar
3 Min Read

Ranchi: जेईई की तैयारी में क्रांति लाते हुए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने रांची में अपने नए और विशेष “आकाश इनविक्टस कैंपस” की शुरुआत की है। इस प्रोग्राम का उद्घाटन झारखंड के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन और AESL के एमडी एवं सीईओ श्री दीपक मेहरोत्रा ने किया। यह प्रोग्राम जेईई की तैयारी करने वाले होनहार विद्यार्थियों के लिए एक अत्याधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत प्लेटफॉर्म है।

यह इनविक्टस कैंपस विद्यार्थियों को एक व्यक्तिगत और एआई-आधारित शिक्षण अनुभव देता है, जिसमें 9 अत्याधुनिक क्लासरूम शामिल हैं। दो शिफ्टों में यह कैंपस कुल 968 छात्रों को पढ़ाई की सुविधा देता है। आकाश ने इस कैंपस को इस तरह से डिज़ाइन किया है कि छात्रों को केंद्रित, शांत और उच्च गुणवत्ता वाला अध्ययन वातावरण मिल सके।

देश के बेस्ट जेईई शिक्षक अब एक छत के नीचे

यह प्रोग्राम उन छात्रों के लिए है जो टॉप रैंक लाकर आईआईटी में दाखिला लेना चाहते हैं। आकाश इनविक्टस में देशभर से चुने गए 500 से अधिक अनुभवी शिक्षक एक साथ पढ़ाएंगे। इन शिक्षकों ने अब तक एक लाख से ज्यादा छात्रों को सफलता दिलाई है। विद्यार्थियों को मिलेगी पर्सनलाइज्ड गाइडेंस, स्पेशल टेस्ट सीरीज़, डाउट सेशन्स और AI-सक्षम स्टडी मटेरियल।

आकाश इनविक्टस कैंपस में “फिजिटल लर्निंग” मॉडल अपनाया गया है, जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार की शिक्षा दी जाती है। QR कोड-युक्त वर्कशीट्स, चैप्टर-वाइज सॉल्यूशंस और पिछले वर्षों के JEE प्रश्नों का संग्रह विद्यार्थियों को व्यापक प्रैक्टिस और विश्लेषण में मदद करेगा।

- Advertisement -

AI आधारित टेस्टिंग और रिविजन मॉड्यूल

इस विशेष कैंपस में कम्प्रीहेंसिव रिविजन और टेस्टिंग मॉड्यूल भी शामिल हैं, जो जेईई एडवांस जैसे कठिन परीक्षा के लिए आखिरी चरण की तैयारी में मदद करते हैं। छोटे बैच में पढ़ाई कराई जाती है ताकि हर छात्र पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जा सके। प्रोग्राम की पढ़ाई और अभ्यास सामग्री को इंडस्ट्री के विशेषज्ञों द्वारा डिजाइन किया गया है।

AESL के सीईओ श्री दीपक मेहरोत्रा ने कहा, “यह केवल कोचिंग नहीं, बल्कि छात्रों के लिए एक परिवर्तनकारी यात्रा है। हम विद्यार्थियों को न सिर्फ IIT बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए तैयार करते हैं।”

देश के 40+ शहरों में मिलेगा लाभ

“आकाश इनविक्टस” फिलहाल दिल्ली-NCR, जयपुर, पटना, लखनऊ, रांची, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे 40 से अधिक शहरों में उपलब्ध है। यह दो और तीन वर्षीय कोर्स फॉर्मेट में उपलब्ध है, जो क्रमशः 11वीं और 10वीं में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए बनाया गया है।

विद्यार्थियों को इस कोर्स में शामिल होने के लिए एक विशेष प्रवेश परीक्षा देनी होती है, जिससे केवल मेधावी और समर्पित छात्र ही इस एडवांस्ड प्रोग्राम में स्थान पा सकें।

Share This Article
Follow:
सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।
Leave a comment

Leave a Reply