ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Gumla
यह खबर कहाँ की हैगुमला, झारखंड

गुमला के लापता मजदूर को तलाश रहे परिवार से साइबर ठगी, क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर ऐंठे ₹15 हजार

गुमला: रोजगार के लिए बेंगलुरु जाकर लापता हुए गुमला के एक प्रवासी मजदूर के परिवार के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और अस्पताल में इलाज का झांसा देकर मजदूर की पत्नी से 15 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। सामाजिक संगठन ‘मिशन बदलाव’ ने इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

मामला जिले के भरनो प्रखंड स्थित कुसुम्बाहा गांव का है। यहां के रहने वाले सुखराम उरांव रोजगार की तलाश में बेंगलुरु गए थे, लेकिन पिछले करीब एक महीने से उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। परेशान परिजन उनकी खोजबीन के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर और स्थानीय स्तर पर मदद की गुहार लगा रहे थे।

Advertisement

अस्पताल में भर्ती होने का दिया झांसा

संगठन के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी देखकर अज्ञात ठग ने परिवार से संपर्क किया। फोन करने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और दावा किया कि सुखराम उरांव बहरामपुर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उसने इलाज के लिए फौरन रकम भेजने को कहा।

पति की गंभीर हालत की बात सुनकर पत्नी घबरा गईं और 8 अक्टूबर 2026 को बताए गए माध्यम से Google Pay के जरिए 15,000 रुपये भेज दिए। पैसे भेजने के बाद संपर्क करने पर परिजनों को ठगी का अहसास हुआ। जिस नंबर (7002497448) से कॉल आई थी, अब उसकी जांच की मांग की जा रही है।

संगठन ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

मिशन बदलाव के गुमला जिला अध्यक्ष भूषण भगत ने इस घटना पर रोष जताते हुए कहा कि संकट में फंसे परिवार की लाचारी का फायदा उठाकर पुलिस के नाम पर पैसे ऐंठना गंभीर अपराध है।

संगठन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि:

  • अज्ञात ठग के खिलाफ तत्काल साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज हो।
  • जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई थी, उसकी तकनीकी लोकेशन और कॉल डिटेल निकाली जाए।
  • Google Pay ट्रांजैक्शन और संबंधित बैंक खाते को फ्रीज कर पीड़ित परिवार के पैसे वापस दिलाए जाएं।
  • खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाले जालसाज पर सख्त कानूनी धाराएं लगाई जाएं।
  • लापता सुखराम उरांव की खोजबीन के लिए पुलिस प्रशासन अपने स्तर पर ठोस कदम उठाए।

इसे भी पढ़ें: निशा भगत मौत मामला: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच और दारोगा की गिरफ्तारी की मांग की

इसे भी पढ़ें: अलग-अलग शादी के बाद भी साथ रहने की जिद पर अड़ीं दो महिलाएं, मामला पहुंचा महिला थाना

इसे भी पढ़ें: झारखंड के लापता प्रवासी मजदूरों पर मिशन बदलाव ने उठाई आवाज

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now