रांची: प्रचंड गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची द्वारा Heat Relief Camp का आयोजन किया गया। यह कैंप सिरम टोली चौक (पुलिस बूथ) पर लगाकर आम लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया गया।
यह कार्यक्रम माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा, श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश, सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
प्रचंड गर्मी में लोगों को राहत देने की पहल
कार्यक्रम में डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की सक्रिय उपस्थिति रही।कैंप के दौरान ट्रैफिक पुलिस, राहगीरों, छात्रों और दिहाड़ी मजदूरों के बीच पानी की बोतल और ORS पैकेट का वितरण किया गया, ताकि वे गर्मी से बचाव कर सकें।
यह कार्यक्रम डालसा रांची और होटल मैपल वुड के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया। इस अवसर पर लाईफ सेवर्स एनजीओ के चीफ श्री अतुल गेरा, डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी दीपेंद्र कुमार, प्रदीप नाग एवं सुधीर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पानी और ORS का किया गया वितरण
गौरतलब है कि 1 मई को भी सुजाता चौक पर इसी तरह का राहत कैंप लगाया गया था, जहां लोगों को पानी और ORS वितरित किया गया।
साथ ही मजदूर दिवस के अवसर पर रांची रेलवे स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलएडीसी सहायक वीरेंद्र प्रताप ने श्रमिकों को नालसा की “असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं, 2015” योजना और “श्रमेव वंदते” योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।









