ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
Advertisement
Jharkhand News

चक्रधरपुर: ब्राउन शुगर पैडलर मुकेश साह का वायरल वीडियो, पिस्टल से हवाई फायरिंग

चक्रधरपुर। इंटरनेट मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल है जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। वीडियो में कुख्यात ब्राउन शुगर व ड्रग्स पैडलर मुकेश साह खुलेआम सड़क पर पिस्टल की मैगजीन लोड करते हुए दिखाई दे रहा है। यही नहीं, वह अपने साथी को हथियार देकर हवाई फायरिंग भी करवाता नजर आ रहा है। तकरीबन 13 मिनट लंबे इस वीडियो ने शहर की कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो में दो युवक दिखाई पड़ते हैं, जिनमें पीले गमछे के साथ नजर आने वाला युवक मुकेश साह पिस्टल संभाल रहा है। वह कैमरे के सामने ही मैगजीन लोड करता है और निडर होकर हथियार लहराता है। हालांकि यह वीडियो कब का है और इसकी प्रामाणिकता क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। फिर भी वीडियो की धमक पूरे नगर में महसूस की जा रही है।

Advertisement

कई विवादों में रहा है नाम, खुलेआम हथियार लहराने का पुराना इतिहास

चक्रधरपुर शहर में मुकेश साह का नाम किसी नई घटना से नहीं जुड़ा है। नगर के कई झगड़ों और विवादों में उसका नाम सामने आता रहा है। बीते दिनों पवन चौक में उसने युवकों के साथ गाली-गलौज और धमकी देने की घटना को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। लोगों का आरोप है कि वह अक्सर खुलेआम हत्या की धमकी देता है और किसी तरह की कार्रवाई के अभाव में उसके हौसले और बढ़ते जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शहर की गलियों से लेकर मुख्य चौक तक, कई बार उसे हथियार लहराते देखा गया है। शहरवासी बताते हैं कि पुलिस के पास शिकायतें भी गईं, लेकिन कार्रवाई न होने से स्थिति और गंभीर होती चली गई।

हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप, मौके से मिले तीन खोखे

बुधवार दोपहर हुई एक नई घटना ने शहर में खलबली मचा दी। सूचना के अनुसार, पांच से छह युवक मुकेश साह के घर के सामने मौजूद थे। आपसी बहस इतनी बढ़ी कि अचानक उसके साथी ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और युवक मौके से भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर थाना पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने इलाके में छापामारी अभियान तेज किया और 24 घंटे के भीतर एक आरोपी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मुकेश साह अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

ड्रग्स तस्करी से बनी बड़ी कमाई, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप

सूत्रों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों से मुकेश साह ब्राउन शुगर और अन्य ड्रग्स की तस्करी में सक्रिय है। इसके बावजूद, आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने आज तक उसके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की। शहरवासियों का कहना है कि वह नाबालिगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें नशे की गिरफ्त में धकेल रहा है।

कथित रूप से इस अवैध कारोबार से उसने लाखों रुपये कमाए हैं। हाल ही में उसने एक नई गाड़ी भी खरीदी है, जिसे लोग उसकी अवैध कमाई का परिणाम मानते हैं। शहर के लोगों में चर्चा है कि पांच से छह गिरोह यहां नशे की पुड़िया बेच रहे हैं और उन्हें स्थानीय पुलिस थाने का संरक्षण प्राप्त है। इसी वजह से आज तक किसी भी बड़े गिरोह पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

चक्रधरपुर में वायरल वीडियो ने यह साफ कर दिया है कि ड्रग्स और हथियारों के अवैध खेल ने शहर को अंदर से खोखला बना दिया है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी गंभीरता दिखाती है और कब तक शहर को इस बढ़ते अपराध के जाल से मुक्त कर पाती है।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a comment