Advertisement
Jharkhand News

रांची रामनवमी: भव्य शोभायात्रा, झांकियों और बाजा प्रतियोगिता में मिलेगा बड़ा इनाम

रांची: श्री महावीर मंडल रांची महानगर द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाअष्टमी और महानवमी की शोभायात्रा को भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न कराने की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। यह आयोजन रांची टेंट हाउस के सभागार में किया गया, जिसमें मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने बताया कि इस वर्ष झांकी प्रतियोगिता को और भी आकर्षक बनाने के लिए पुरस्कार राशि में वृद्धि की गई है। अब प्रथम पुरस्कार के रूप में 35,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 21,000 रुपए और तृतीय पुरस्कार 11,000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा झांकी निर्माण करने वाले अन्य अखाड़ों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

Advertisement

रात 9 बजे होगा कार्यक्रम का उद्घाटन, धनबाद से आएंगे भजन गायक

इस भव्य आयोजन का विधिवत उद्घाटन रात्रि 9 बजे महामंडलेश्वर श्री त्यागी बाबा के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन प्रस्तुति के लिए प्रसिद्ध भजन गायक विक्की छाबड़ा और उनका समूह धनबाद से आएगा। साथ ही झांकियों की सुंदर प्रस्तुतियां भी होंगी जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

बाजा प्रतियोगिता में भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार विजेता को 21,000 रुपए, द्वितीय को 11,000 और तृतीय को 5,100 रुपए दिए जाएंगे। यह आयोजन हर साल रांची के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, मेन रोड के समीप संपन्न होता है और इसकी परंपरा पिछले 20 वर्षों से चली आ रही है।

हर साल 30 से अधिक झांकियां और बाजा दल करते हैं भागीदारी

महावीर मंडल के सचिव मुनचुन राय ने बताया कि हर वर्ष लगभग 20 से 35 बड़ी झांकियां और 25 से 30 बाजा वाले समूह इस आयोजन में भाग लेते हैं। कई प्रतिभागी दूर-दराज के इलाकों से 10 से 20 किलोमीटर की दूरी तय कर आयोजन स्थल पर पहुंचते हैं।

संयोजक दिलीप सोनी ने समिति की स्थापना से लेकर अब तक के कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि श्री महावीर मंडल रांची महानगर की स्थापना स्वर्गीय तिलक राज अजमानी जी द्वारा रांची के अखाड़ा धारियों को प्रोत्साहित करने और महानवमी की शोभायात्रा को गौरवमयी बनाने के लिए की गई थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी रोहित शारदा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष कुणाल अजमानी, महामंत्री मुनचुन राय, संयोजक दिलीप सोनी, उपाध्यक्ष रोहित शारदा, कुणाल आनंद, नीतीश मिश्रा, सनी साहू, रोहित पांडे, बादल सिंह और समीर कुमार सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस आयोजन को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और रांचीवासियों को एक बार फिर पारंपरिक सांस्कृतिक झलकियों का भव्य दर्शन देखने को मिलेगा।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment