ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Gumla
यह खबर कहाँ की हैगुमला, झारखंड

अलग-अलग शादी के बाद भी साथ रहने की जिद पर अड़ीं दो महिलाएं, मामला पहुंचा महिला थाना

गुमला। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताने वाली दो विवाहित महिलाओं का मामला गुमला महिला थाने पहुंचा। दोनों महिलाओं की अलग-अलग युवकों से शादी हो चुकी है, इसके बावजूद दोनों ने साथ रहने की बात कही है। थाने में घंटों गहमागहमी रहने के बाद दोनों को लोहरदगा महिला थाना भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुमला के शांति नगर निवासी काजल कुमारी और उत्तर प्रदेश के जालौन निवासी क्षमा पोरवाल के बीच जनवरी 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क हुआ था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इस बीच परिजनों ने जून 2025 में काजल की शादी गुमला के एक युवक से और नवंबर 2025 में क्षमा की शादी एक अन्य युवक से करा दी।

Advertisement

शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही। परिजनों को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई तो पारिवारिक स्तर पर विवाद शुरू हुआ। गुरुवार को क्षमा उत्तर प्रदेश से अपने पति को छोड़कर गुमला पहुंची और काजल से मिली। इसकी जानकारी मिलने के बाद काजल के ससुराल पक्ष के लोग दोनों को गुमला महिला थाना ले गए। थाने में काजल ने स्पष्ट कहा कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और क्षमा के साथ रहना चाहती है।

थाना प्रभारी का बयान गुमला महिला थाना प्रभारी शिल्पा कुजूर ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। दोनों महिलाएं थाने पहुंची थीं। काजल के मायके पक्ष के लोगों को संपर्क कर बुलाया गया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। काजल का मायका लोहरदगा होने के कारण दोनों महिलाओं को लोहरदगा महिला थाना भेजा गया है।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now