हमारे बारे में (About Us)

लोकल खबर झारखंड की राजधानी रांची से संचालित एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। इसकी स्थापना साल 2017 में की गई थी। इस वेबसाइट का उद्देश्य पाठकों को स्थानीय, निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है — ताकि आम लोगों की आवाज़ डिजिटल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से सुनी जा सके।

उद्देश्य

लोकल खबर का मकसद सिर्फ खबरें प्रकाशित करना नहीं, बल्कि उन मुद्दों को सामने लाना है जो आम जनता, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, शिक्षकों और समाज के कमजोर वर्गों से सीधे जुड़े हैं। यह पोर्टल तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग और ज़मीनी स्तर की पत्रकारिता को बढ़ावा देने में विश्वास रखता है।

संपादकीय टीम

लोकल खबर की संपादकीय टीम अनुभवी पत्रकारों और युवा रिपोर्टरों का संयोजन है, जो स्थानीय घटनाओं से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ खबरें प्रस्तुत करते हैं।

मुख्य टीम सदस्य

  • सुभाष शेखर – लोकल खबर की संपादकीय भूमिका में शुरुआत से जुड़े हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित सभी सामग्रियों के प्रकाशन के लिए ज़िम्मेदार और जवाबदेह हैं। ये झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सूचीबद्ध पत्रकार हैं। इनका निबंधन संख्या POR 0923 है।
  • पूजा भारती – लोकल खबर की सह-संस्थापक (Co-founder) रही हैं। टीम प्रबंधन और बेबाक रिपोर्टिंग में महारत रखती थीं। लोकल खबर के सफर में एक मील का पत्थर रहीं।
  • रबीना आरजू – मैनेजमेंट की छात्रा रही हैं। लोकल खबर के साथ बतौर मार्केटिंग जुड़ीं। खोरठा भाषा में रिपोर्टिंग से लोकल खबर को स्थानीय पहचान मिली। सेल्‍स और मार्केटिंग की जिम्‍मेदारीर है।
  • सचिन दास गोस्वामी – लोकल खबर के साथ वर्ष 2022 से जुड़े थे। टीम के मजबूत स्तंभ रहे हैं। जमीनी मुद्दों और राजनीति के अच्छे जानकार हैं और रिपोर्टिंग करते है। मुख्‍य सलाहकार और सहयोगी हैं।
  • विभास कुमार – गोस्सनर कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद लोकल खबर से जुड़े। अपने विशेष अंदाज में रिपोर्टिंग की। बतौर वीडियो जर्नलिस्‍ट हमेशा कैमरे के पीछे अपनी भूमिका निभाते हैं।
  • काजल मेहता – स्थानीय मुद्दों पर बेबाक और निडर रिपोर्टिंग के लिए जानी गईं। (वर्तमान में लोकल खबर से अलग हैं।)
  • श्रेया रतन – गांव और शहर के मुद्दों को स्थानीय भाषा में अपने रिपोर्टिंग के जरिए प्रस्तुत किया। (वर्तमान में लोकल खबर से अलग हैं।)
  • गौरी रानी – पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद पहला कदम लोकल खबर के साथ रखा। बेहतर शुरुआत की। (वर्तमान में लोकल खबर से अलग हैं।)
  • दीक्षा यादव – पत्रकारिता की पढ़ाई के साथ लोकल खबर से जुड़कर न्यूज़ रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त किया। (वर्तमान में लोकल खबर से अलग हैं।)
  • निधि सहाय – लोकल खबर के शुरुआती दिनों में जुड़ीं। अपनी रिपोर्टिंग के माध्यम से नई पीढ़ी के मुद्दों को सामने रखा। (वर्तमान में लोकल खबर से अलग हैं।)
  • प्रवीण कुमार – गोस्सनर कॉलेज में पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान लोकल खबर से जुड़े और रिपोर्टिंग का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। (वर्तमान में लोकल खबर से अलग हैं।)

खबरों की श्रेणियाँ

लोकल खबर पर प्रकाशित होने वाली प्रमुख समाचार श्रेणियाँ इस प्रकार हैं:

  • झारखंड समाचार – राज्य की राजनीति, प्रशासन और समाज से जुड़ी खबरें
  • राष्ट्रीय समाचार – देशभर की अहम घटनाएँ
  • राजनीति – विधानसभा, लोकसभा और स्थानीय चुनावों से संबंधित रिपोर्ट
  • शिक्षा और रोजगार – भर्ती, परीक्षा, परिणाम और सरकारी योजनाओं की जानकारी
  • स्वास्थ्य – सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य योजनाओं और जनस्वास्थ्य से जुड़ी रिपोर्ट
  • पर्यावरण और मौसम – मॉनसून, चक्रवात, प्रदूषण और पर्यावरणीय घटनाएँ
  • मनोरंजन और संस्कृति – स्थानीय कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन और कलाकारों की खबरें
  • ग्राउंड रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ – जमीनी हकीकत पर आधारित विशेष रिपोर्ट

निष्पक्षता और पारदर्शिता

लोकल खबर किसी भी राजनीतिक दल, कॉर्पोरेट संस्था या संगठन से वित्तीय रूप से जुड़ा नहीं है। इसका लक्ष्य है — “खबर वही, जो सच के करीब हो।”

पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। देश और समाज को हमसे बहुत उम्मीदें होती हैं, और लोकल खबर उसी भरोसे को बनाए रखते हुए पूरी ज़िम्मेदारी और जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है।

लोकल खबर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (भारत सरकार) के साथ निबंधित है। इसका निबंधन संख्या UDYAM-JH-20-0085558 है।

लोकल खबर के नियम एवं शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध हैं — localkhabar.com