ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Chatra
यह खबर कहाँ की हैप्रतापपुर, चतरा, झारखंड

तंत्र-मंत्र और आपसी विवाद में गई नाबालिग की जान? मौसी समेत तीन गिरफ्तार

चतरा (प्रतापपुर): जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मौसी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तांत्रिक सिद्धि पाने और पुराने आपसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

चतरा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी अनिमेष नैथानी ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चंद्री गोविंदपुर पंचायत के चट्टी अनंतपुर गांव की रहने वाली सिताबिया देवी ने 11 नवंबर को अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट प्रतापपुर थाने में दर्ज कराई थी।

Advertisement

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ चतरा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) बनाया गया। तलाश के दौरान 13 नवंबर 2026 को बच्ची का शव उसके घर से करीब 150 मीटर पश्चिम दिशा में झाड़ी और धान के खेत से मिला।

48 घंटे में गिरफ्तारी, पुलिस ने बताया तंत्र-मंत्र और विवाद का एंगल

एसपी के मुताबिक, घटनास्थल से मिले वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर लिया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि बच्ची की मौसी सोहरी देवी घर में ओझा-गुनी और झाड़-फूंक का काम करती है।

पुलिस का आरोप है कि अमावस्या की रात तांत्रिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए सोहरी देवी ने अपने भैसुर बिंदु भारती और भतीजे जुगेश भारती के साथ मिलकर बच्ची की बलि दे दी। जांच में यह भी पता चला है कि मृतका के माता-पिता और आरोपियों के बीच पहले से आपसी विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है।

मौके और आरोपी के घर से बरामद सामान

पुलिस ने घटनास्थल और मुख्य आरोपी सोहरी देवी के घर से कई सामान जब्त किए हैं:

  • हत्या में इस्तेमाल किया गया हसुवा, लोहे की छेनी और करणी
  • मृतका के कपड़े, लाल रंग की टूटी चूड़ी-बाली और पलाश के पत्ते
  • पूजा और तंत्र-मंत्र से जुड़ा सामान, जिसमें सिंदूर, इत्र, गुलाब जल, धूप और हल्दी शामिल हैं

इस कार्रवाई में गठित एसआईटी टीम में प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी ने अंधविश्वास के कारण बच्ची की जान जाने पर दुख जताया।

इसे भी पढ़ें:

गिरिडीह में डायन-बिसाही के आरोप में आदिवासी महिला की हत्या, पोती के सामने उतारा मौत के घाट

खूंटी में पेट्रोल पंप कर्मी को मारी गोली, पर्चा छोड़कर रांची की ओर भागे अपराधी

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर 14 साल की बच्ची ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो के तहत FIR

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now