ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Jharkhand News
यह खबर कहाँ की हैझारखंड

IITF 2026 में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन, ‘विकास और विरासत’ की थीम पर दिखे स्थानीय उत्पाद

नई दिल्ली/रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2026 में झारखंड पवेलियन और ‘पलाश’ का उद्घाटन किया। इस साल मेले में झारखंड ‘फोकस स्टेट’ के रूप में शामिल हुआ है। पवेलियन की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है, जिसके जरिए राज्य के पारंपरिक हस्तशिल्प, टसर सिल्क, महिला उद्यमिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े कामों को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया गया है।

उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा और वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। पवेलियन पहुंचने पर पारंपरिक झूमर नृत्य के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके बाद सीएम ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भ्रमण किया और स्थानीय कारीगरों, कला-संस्कृति व उत्पादों से जुड़े प्रयासों की जानकारी ली।

Advertisement
महिला समूहों और कारीगरों के उत्पादों पर जोर

महिला समूहों और कारीगरों के उत्पादों पर जोर

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर कहा, “इस वर्ष हमारी थीम ‘विकास और विरासत’ है। इस थीम के माध्यम से सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला समूहों की भागीदारी, कारीगरों एवं शिल्पकारों को मिल रहे प्रोत्साहन तथा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही विकासात्मक पहलों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया है। मेले में झारखंड की इन सभी विशेषताओं, उपलब्धियों और संभावनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।”

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के अलग-अलग विभाग हर साल की तरह इस बार भी मेले में अपने क्षेत्रों की योजनाओं और कामकाज को रख रहे हैं। पवेलियन में महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) की भागीदारी बढ़ाने और स्थानीय शिल्पकारों को बाजार से जोड़ने के प्रयासों को प्रमुख जगह दी गई है।

उद्घाटन समारोह में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में राज्य के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारियों में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल, पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा और उद्योग निदेशक विशाल सागर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now