ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Ranchi
यह खबर कहाँ की हैरांची, झारखंड

रांची ट्रैफिक रूट में बदलाव: पड़हा जतरा और छठ पूजा को लेकर 14 से 16 नवंबर तक कई मार्गों पर नो-एंट्री

रांची: शहर में पड़हा जतरा महोत्सव (कांके रोड) और छठ महापर्व के आयोजन को देखते हुए शनिवार (14 नवंबर) से सोमवार (16 नवंबर) तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के साथ-साथ ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर समयबद्ध रोक रहेगी।

त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ से बचने के लिए तीन दिनों के लिए अलग-अलग रूट और समय तय किए गए हैं:

Advertisement

14 नवंबर (शनिवार) की व्यवस्था:

  • कांके रोड स्थित राम मंदिर चौक से जोड़ा पुल तक दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री रहेगी।
  • इसी मार्ग पर दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक सभी प्रकार के ऑटो और ई-रिक्शा भी नहीं चलेंगे।
  • अल्बर्ट एक्का चौक से चडरी तालाब और जेल चौक से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
  • वैकल्पिक मार्ग: कांके रिंग रोड से शहर आने वाले वाहन बोड़ेया रोड, अंतु चौक और करमटोली चौक होकर गुजर सकेंगे। वहीं, राम मंदिर चौक से रातू रोड चौक तथा मोरहाबादी मैदान से कांके रिंग रोड जाने वाले वाहन करमटोली चौक, अंतु चौक और बोड़ेया रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

15 नवंबर (रविवार) की व्यवस्था:

  • छठ पूजा को लेकर रविवार सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
  • कांके रोड स्थित चांदनी चौक से राम मंदिर के बीच दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक रहेगी।
  • अल्बर्ट एक्का चौक से चडरी तालाब और जेल चौक से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर सभी वाहन वर्जित रहेंगे।
  • रणधीर वर्मा चौक से राजभवन की ओर जाने वाले मार्ग पर किसी भी प्रकार का वाहन नहीं चलेगा।
  • बड़ा तालाब की ओर जाने वाले कई रास्तों—औघड़ बाबा आश्रम, छोटा तालाब, उर्दू लाइब्रेरी, जैन मंदिर कटिंग और मारवाड़ी महिला कॉलेज मार्ग—पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

16 नवंबर (सोमवार) की व्यवस्था:

  • छठ के सुबह के अर्घ्य को देखते हुए सोमवार देर रात 2 बजे से सुबह 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह रोक रहेगी।

इसे भी पढ़ें:

रांची के छठ घाटों पर तीन फीट की गहराई पर बैरिकेडिंग के निर्देश

रांची में छठ की तैयारी: 72 घाटों पर सफाई अभियान, खरना से मीट-मछली की दुकानें बंद रखने का निर्देश

रांची में छठ महापर्व का आगाज: आज नहाय-खाय, कद्दू 100 रुपये तक पहुंचा; कल खरना के लिए 8 लाख लीटर दूध की सप्लाई

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now