ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Ranchi
यह खबर कहाँ की हैरांची, झारखंड

रांची के छठ घाटों पर तीन फीट की गहराई पर बैरिकेडिंग के निर्देश

रांची। छठ महापर्व से पहले रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शहर के 12 छठ घाटों का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन की विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने निर्देश दिया कि घाटों पर पानी में जहां गहराई तीन फीट तक पहुंचती है, वहां बैरिकेडिंग की जाए, ताकि श्रद्धालु अर्घ्य देते समय तय सीमा से आगे न जाएं। अत्यंत संवेदनशील घाटों पर NDRF और SDRF की टीमें तैनात की जाएंगी।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पूजा समितियों से घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने गहरे और खतरनाक हिस्सों को चिह्नित कर वहां चेतावनी संकेत लगाने को कहा। पूजा समितियों को श्रद्धालुओं को तय सीमा के भीतर अर्घ्य देने के लिए जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया।

Advertisement

पूजा समितियों को दिए जाएंगे गोताखोरों के नंबर

प्रशासन के मुताबिक, जरूरत के हिसाब से घाटों पर गोताखोरों, बचाव दलों और आपातकालीन संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त ने सभी पूजा समितियों के साथ गोताखोरों के मोबाइल नंबर साझा करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरत पड़ने पर समिति के सदस्य सीधे उनसे संपर्क कर सकें।

पूजा समितियों को दिए जाएंगे गोताखोरों के नंबर

घाटों तक जाने वाले रास्ते समतल करने के निर्देश

उपायुक्त ने घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को डस्ट भरकर समतल करने को कहा। घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी और बिजली की सुरक्षित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। फिसलन वाली जगहों को सुरक्षित बनाने के साथ भीड़ संभालने और आने-जाने का रास्ता खुला रखने के लिए जरूरी प्रबंध करने को कहा गया है।

नगर निगम की सीमा से बाहर के छठ घाटों पर भी सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों और स्थानीय पूजा समितियों को मिलकर काम करने को कहा गया है। घाटों पर जरूरत के मुताबिक प्रशासनिक कर्मियों और पुलिस बल की तैनाती तथा आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के भी निर्देश हैं।

रांची में इन 12 घाटों का हुआ निरीक्षण

  • हातमा
  • कांके डैम
  • मधुकम
  • हटनिया
  • बड़ा तालाब
  • जेल तालाब
  • चडरी
  • अरगोड़ा
  • धुर्वा
  • बटन तालाब
  • बनस तालाब (चुटिया)
  • पावर हाउस तालाब

निरीक्षण में यातायात एसपी राकेश सिंह, सिटी एसपी पारस राणा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय और जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश सिंह मौजूद थे। पथ निर्माण, विद्युत और नगर निगम के अधिकारी भी साथ थे। निरीक्षण के दौरान पूजा समितियों ने उपायुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें: रांची: छठ घाटों की सफाई, सुरक्षा और चेंजिंग रूम के पुख्ता इंतजाम के निर्देश; डीसी ने किया प्रमुख सरोवरों का निरीक्षण

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now