ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Ranchi
यह खबर कहाँ की हैरांची, झारखंड

दुर्गोत्सव के बाद रांची के 74 तालाबों में सफाई अभियान शुरू, निगम ने की घाटों पर कचरा न डालने की अपील

रांची: दुर्गा पूजा की प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद रांची नगर निगम ने शहर के चिन्हित तालाबों और जलाशयों में विशेष सफाई अभियान चलाया है। इसके साथ ही आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर शहर के 74 तालाबों के घाटों पर भी सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। निगम के अनुसार, विसर्जन स्थलों की सफाई में लगभग 600 सफाई मित्र लगाए गए, जबकि छठ घाटों की व्यापक स्वच्छता के लिए 1200 से अधिक सफाई मित्रों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विसर्जन कुंडों और अवशेषों की सफाई

नगर निगम के जन-संपर्क कोषांग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, विसर्जन के दौरान जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए अलग विसर्जन कुंड और पूजा सामग्री के लिए पृथक जलकुंड बनाए गए थे। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बांस-बल्ली और रिबन से घेराबंदी की गई थी। विसर्जन संपन्न होने के बाद अब तालाबों से मूर्तियों के अवशेष और पूजा सामग्री निकालकर उनका निस्तारण किया जा रहा है।

Advertisement

इन प्रमुख जलाशयों में चला अभियान

निगम के अनुसार, विशेष सफाई अभियान में बड़ा तालाब (पूर्वी भाग, पूर्व से पश्चिम और पश्चिमी भाग), लाइन टैंक तालाब, जेल तालाब, करमटोली तालाब, मछली तालाब, दिव्यायन तालाब, कांके डैम, बनस तालाब (चुटिया), स्वर्णरेखा घाट, तेतर टोली तालाब, बटन तालाब, अरगोड़ा तालाब, हुंडरू तालाब, हेसाग तालाब, धुर्वा डैम और जगन्नाथपुर तालाब शामिल हैं।

छठ महापर्व के मद्देनजर 74 घाटों पर तैयारी

छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए 74 चिन्हित तालाबों के घाटों, आसपास के परिसरों और घाट तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों की सफाई की जा रही है। नगर निगम का कहना है कि पर्व से पहले सभी चिन्हित घाटों पर कचरे का निष्पादन और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाना प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें: रांची में छठ घाटों की सफाई के निर्देश, गहरे पानी वाले हिस्सों में लगेंगे खतरे के निशान

निगम की नागरिकों से अपील

रांची नगर निगम ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तालाबों और जलाशयों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। निगम ने पूजा सामग्री, प्लास्टिक और कपड़े जलाशयों में न फेंकने तथा कचरे का निस्तारण केवल निर्धारित स्थानों पर ही करने का आग्रह किया है। नागरिक किसी भी जानकारी या सहायता के लिए निगम के टॉल-फ्री नंबर 1800-570-1235 या व्हाट्सएप चैटबॉट 814-123-1235 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now