रांची, 1 मई 2026:जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची (डालसा) की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर हिट-वेब-कैम्प आयोजित कर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। प्रचंड गर्मी को देखते हुए सुजाता चौक, रांची में लगाए गए कैंप में मजदूरों को पानी की बोतल एवं ओआरएस उपलब्ध कराया गया।
यह कार्यक्रम डालसा रांची एवं दुकानदार सहयोग समिति, क्लब साइड विंग के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया। इस मौके पर डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, एलएडीसी सहायक वीरेन्द्र प्रताप सहित कई पीएलवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने मजदूरों को श्रम कार्ड के फायदे और उससे जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
वहीं, रांची रेलवे स्टेशन पर भी डालसा द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मजदूरों और कुलियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ‘श्रमेव वंदते’ योजना के बारे में जानकारी दी गई।
वहीं, रांची रेलवे स्टेशन पर भी डालसा द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मजदूरों और कुलियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ‘श्रमेव वंदते’ योजना के बारे में जानकारी दी गई।
एलएडीसी सहायक वीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि असंगठित मजदूरों को सरकारी लाभ पाने के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा बंधुआ मजदूरी उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया। डालसा रांची द्वारा यह पहल मजदूरों के कल्याण और जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Ranchi News, DLSA Ranchi, Labour Day 2026, DalSA Jharkhand, E-Shram Portal, Legal Awareness, मजदूर दिवस, रांची न्यूज, Jharkhand News, श्रमिक योजना, NALSA, JHALSA, श्रमेव वंदते








