लोकआस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन यानी 16 नवंबर 2026 को उगते सूर्य को अर्घ्य (उषा अर्घ्य) दिया जाएगा। पंचांग के अनुसार, भौगोलिक स्थिति के कारण झारखंड और बिहार के अलग-अलग जिलों में सूर्योदय के समय में कुछ मिनटों का अंतर रहेगा। झारखंड के पाकुड़ में सबसे पहले सुबह 5:55 बजे सूर्योदय होगा, जबकि बिहार के कैमूर में सबसे अंत में सुबह 6:13 बजे सूर्यदेव दर्शन देंगे।
राजधानी रांची में उषा अर्घ्य का समय सुबह 6:03 बजे और पटना में सुबह 6:07 बजे निर्धारित है। जमशेदपुर, धनबाद और देवघर में एक साथ सुबह 5:59 बजे सूर्योदय होगा। भागलपुर में यह समय सुबह 6:00 बजे, दरभंगा में 6:05 बजे और गया व मुजफ्फरपुर में सुबह 6:07 बजे रहेगा।
झारखंड के सभी 24 जिलों में सूर्योदय का समय
पंचांग के मुताबिक झारखंड के सभी जिलों में उषा अर्घ्य का समय इस प्रकार है:
| जिला / शहर | सूर्योदय का समय | जिला / शहर | सूर्योदय का समय |
| कोडरमा | सुबह 6:04 बजे | पाकुड़ | सुबह 5:55 बजे |
| खूंटी | सुबह 6:08 बजे | पलामू (डाल्टनगंज) | सुबह 6:09 बजे |
| गढ़वा | सुबह 6:10 बजे | बोकारो | सुबह 6:01 बजे |
| गिरिडीह | सुबह 6:00 बजे | रांची | सुबह 6:03 बजे |
| गुमला | सुबह 6:06 बजे | रामगढ़ | सुबह 6:08 बजे |
| गोड्डा | सुबह 5:58 बजे | लातेहार | सुबह 6:07 बजे |
| चतरा | सुबह 6:06 बजे | लोहरदगा | सुबह 6:06 बजे |
| चाईबासा (प. सिंहभूम) | सुबह 6:00 बजे | सरायकेला | सुबह 6:00 बजे |
| जमशेदपुर (पू. सिंहभूम) | सुबह 5:59 बजे | साहिबगंज | सुबह 5:57 बजे |
| जामताड़ा | सुबह 5:58 बजे | सिमडेगा | सुबह 6:05 बजे |
| दुमका | सुबह 5:57 बजे | हजारीबाग | सुबह 6:04 बजे |
| देवघर | सुबह 5:59 बजे | धनबाद | सुबह 5:59 बजे |
बिहार के सभी 38 जिलों में सूर्योदय का समय
बिहार के जिलों में सूर्योदय का समय नीचे दी गई सूची में देखें:
| जिला | सूर्योदय का समय | जिला | सूर्योदय का समय |
| अररिया | सुबह 5:58 बजे | पटना | सुबह 6:07 बजे |
| अरवल | सुबह 6:09 बजे | पश्चिम चंपारण (बेतिया) | सुबह 6:12 बजे |
| औरंगाबाद | सुबह 6:09 बजे | पूर्णिया | सुबह 5:58 बजे |
| कटिहार | सुबह 5:58 बजे | पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) | सुबह 6:10 बजे |
| किशनगंज | सुबह 5:57 बजे | बक्सर | सुबह 6:12 बजे |
| कैमूर (भभुआ) | सुबह 6:13 बजे | बांका | सुबह 5:59 बजे |
| खगड़िया | सुबह 6:02 बजे | बेगूसराय | सुबह 6:03 बजे |
| गया | सुबह 6:07 बजे | भागलपुर | सुबह 6:00 बजे |
| गोपालगंज | सुबह 6:12 बजे | भोजपुर (आरा) | सुबह 6:09 बजे |
| जमुई | सुबह 6:02 बजे | मधुबनी | सुबह 6:05 बजे |
| जहानाबाद | सुबह 6:07 बजे | मधेपुरा | सुबह 6:01 बजे |
| दरभंगा | सुबह 6:05 बजे | मुंगेर | सुबह 6:02 बजे |
| नवादा | सुबह 6:05 बजे | मुजफ्फरपुर | सुबह 6:07 बजे |
| नालंदा (बिहारशरीफ) | सुबह 6:05 बजे | रोहतास (सासाराम) | सुबह 6:11 बजे |
| लखीसराय | सुबह 6:03 बजे | वैशाली (हाजीपुर) | सुबह 6:07 बजे |
| शिवहर | सुबह 6:08 बजे | शेखपुरा | सुबह 6:04 बजे |
| समस्तीपुर | सुबह 6:05 बजे | सहरसा | सुबह 6:02 बजे |
| सारण (छपरा) | सुबह 6:09 बजे | सीतामढ़ी | सुबह 6:08 बजे |
| सीवान | सुबह 6:11 बजे | सुपौल | सुबह 6:02 बजे |
उषा अर्घ्य देने की विधि
- स्नान और तैयारी: व्रती और परिवार के सदस्य सूर्योदय से काफी पहले स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनते हैं। बांस के सूप में ठेकुआ, चावल के लड्डू (कसार), ऋतु फल (सेब, केला, संतरा, डाभ नींबू), गन्ना, अदरक व हल्दी का पौधा सजाकर दीपक जलाया जाता है।
- सूर्योदय की प्रतीक्षा: घाट पर पहुंचकर व्रती कमर तक पानी में खड़े होकर पूर्व दिशा की ओर मुख करते हैं और सूर्यदेव के प्रकट होने का इंतजार करते हैं।
- अर्घ्य और परिक्रमा: क्षितिज पर सूर्य की पहली लालिमा दिखते ही परिवार के सदस्य सूप में रखे प्रसाद और जल या गाय के दूध से सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैं। इस दौरान “ॐ घृणि सूर्याय नमः” या “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप किया जाता है। अर्घ्य के बाद जल में खड़े होकर परिक्रमा की जाती है और चार दिनों के व्रत में हुई किसी भी भूल के लिए छठी मैया व सूर्यदेव से क्षमा मांगी जाती है।

36 घंटे के उपवास के बाद पारण के नियम
उषा अर्घ्य के बाद व्रत खोलने की प्रक्रिया को पारण कहा जाता है। 36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद शरीर को अचानक भारी भोजन देने से बचा जाता है:
- अदरक और गुड़ से शुरुआत: पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, घाट पर सिंदूर अर्पित करने और बड़ों का आशीर्वाद लेने के बाद व्रती सबसे पहले कच्चा अदरक और गुड़ (या मिश्री) खाकर पानी या शरबत पीते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, लंबे उपवास के बाद अदरक और गुड़ पाचन तंत्र को सक्रिय करने में मदद करते हैं।
- सात्विक भोजन और प्रसाद वितरण: अदरक-गुड़ के बाद छठ का मुख्य प्रसाद ठेकुआ खाया जाता है। घर लौटने पर व्रती बिना लहसुन-प्याज का शुद्ध सात्विक भोजन करते हैं और सगे-संबंधियों, पड़ोसियों व जरूरतमंदों में प्रसाद बांटते हैं।
इसे भी पढ़ें:
छठ पूजा 2026 में अर्घ्य कब दें? रांची समेत झारखंड के 24 जिला मुख्यालयों का समय
शहर और गांव के छठ महापर्व में क्या है फर्क?
छठ पूजा में पंडित और मंत्र की जरूरत क्यों नहीं पड़ती?














