LIVE: शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए CM, शपथ ग्रहण समारोह की हर हलचल देखें | Local Khabar

LIVE: शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए CM, शपथ ग्रहण समारोह की हर हलचल देखें | Local Khabar

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में करीब डेढ़ दशक से चले आ रहे ममता बनर्जी के शासन का अंत हो गया है और आज से ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प के साथ भाजपा की नई सरकार कार्यभार संभालने जा रही है। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद, शुभेंदु अधिकारी आज दोपहर कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ लेंगे।

इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता मौजूद हैं। बंगाल के कोने-कोने से समर्थकों का हुजूम कोलकाता पहुंचने लगा है। आखिर शुभेंदु की कैबिनेट में किन चेहरों को मिलेगी जगह? क्या होंगी नई सरकार की पहली तीन बड़ी घोषणाएं? और शपथ ग्रहण के मंच से पीएम मोदी बंगाल की जनता को क्या संदेश देंगे?

शपथ ग्रहण समारोह की हर छोटी-बड़ी खबर और एक्सक्लूसिव वीडियो अपडेट्स के लिए बने रहिए Local Khabar के साथ।

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment