Advertisement
Latest NewsJharkhand News

सावधान! रांची में आवारा कुत्तों को पकड़-पकड़ कर किया जा रहा नसबंदी

रांची: नगर निगम की ओर से शहर में लगातार बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल शहरवासियों को सुरक्षा प्रदान करना है, बल्कि कुत्तों को रेबीज़ जैसी खतरनाक बीमारियों से भी बचाना है।

नगर निगम की टीम हर वार्ड में नियमित रूप से सड़कों पर घूम रहे कुत्तों को पकड़ रही है। इन कुत्तों को शेल्टर होम ले जाकर बंध्याकरण और एंटी-रेबीज़ टीकाकरण कराया जा रहा है। इतना ही नहीं, पकड़े गए कुत्तों के लिए वहां भोजन और इलाज की भी पूरी व्यवस्था की जा रही है।

Advertisement

आज दिनांक 21 अगस्त को वार्ड संख्या 48 से कुल 6 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया और उन्हें शेल्टर होम में रखा गया।

नगर निगम ने शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि अगर उनके क्षेत्र में आवारा कुत्ते दिखाई दें, तो तुरंत निगम के टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर सूचना दें, ताकि अभियान को और तेज़ी दी जा सके।

संपर्क और हेल्पलाइन:
👉 टोल फ्री नंबर – 1800-570-1235
👉 व्हाट्सएप चैटबॉट – 814-123-1235
👉 स्मार्ट रांची ऐप (Google Play Store व Apple Store पर उपलब्ध)

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a comment