ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Ranchi
यह खबर कहाँ की हैरांची, झारखंड

यौन शोषण के आरोपों पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने दी सफाई, कहा- यह राजनीतिक साजिश है, करेंगे मानहानि का केस

Ranchi | सिमडेगा से कांग्रेस विधायक और जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा पर उनके घर में रहकर पढ़ाई करने वाली 15 वर्षीय किशोरी द्वारा लगाए गए यौन शोषण और मारपीट के आरोपों के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़ा वीडियो वायरल होने और थाने में पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने की खबरों के बीच विधायक भूषण बाड़ा ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है।

मीडिया से बातचीत में विधायक भूषण बाड़ा ने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी छवि खराब करने के लिए राजनीतिक विरोधियों द्वारा यह साजिश रची जा रही है।

Advertisement

तीन महीने बाद आरोप लगाने पर उठाए सवाल

विधायक ने घटना के समय और शिकायत दर्ज कराने के अंतराल पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मामला 1 अगस्त का बताया जा रहा है, जबकि इसे तीन महीने बाद 13 नवंबर को सामने लाया गया है। बाड़ा का दावा है कि कुछ असामाजिक तत्वों और दलालों ने नकाब पहनकर बच्ची को उसके गांव से उठाया और उसे बहला-फुसलाकर मीडिया के सामने गलत बयान दिलवाया। उन्होंने यह भी कहा कि बच्ची के परिजनों (दादा) ने उसे भगाकर ले जाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

नगर परिषद चुनाव और पार्टी की अंदरूनी राजनीति का जिक्र

विधायक ने इस विवाद को हाल ही में हुए नगर परिषद चुनावों की अंदरूनी राजनीति से भी जोड़ा। उनके मुताबिक, प्रदेश कमेटी के निर्देश पर चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वालों की सूची भेजी गई थी, जिसके आधार पर प्रदेश नेतृत्व ने कुछ लोगों को निष्कासित किया। बाड़ा ने दावा किया कि निष्कासन की इसी कार्रवाई से नाराज कुछ लोग उन पर झूठे आरोप लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे और एकतरफा खबर चलाने वाले पत्रकार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

विधायक की पत्नी जोसिमा खाखा ने भी आरोपों को नकारा

इस मामले में विधायक की पत्नी जोसिमा खाखा ने भी अपने पति का बचाव किया है। उन्होंने बताया कि उनके घर में केवल एक नहीं, बल्कि कई बच्चियां रहकर पढ़ाई कर रही हैं, जिनमें से कुछ नर्सिंग (GNM) और टीचर ट्रेनिंग जैसी पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। जोसिमा खाखा के अनुसार, संबंधित किशोरी मई महीने में पढ़ने आई थी और जुलाई में सर्टिफिकेट लाने के लिए अपने गांव गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन महीने बाद कुछ लोगों ने गांव से उसे लाकर साजिश के तहत यह बयान दिलवाया है।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now