ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Ranchi
यह खबर कहाँ की हैतमाड़, रांची, झारखंड

रांची के तमाड़ में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, मुंहबोले चाचा पर केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

तमाड़ (रांची): रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में नौ साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के रिश्ते में मुंहबोले चाचा लगने वाले एक परिचित पर जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है। बच्ची के पिता की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

चावल पहुंचाने के बहाने साथ ले गया था

परिजनों के अनुसार, आरोपी परिवार का पूर्व परिचित है और उसका घर पर नियमित आना-जाना था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह बच्ची के घर पहुंचा। उसने बच्ची के पिता से चावल पहुंचाने की बात कहकर उनकी स्कूटी मांगी और साथ में नौ वर्षीय बच्ची को भी बैठाकर ले गया। आरोप है कि वह बच्ची को पास के जंगल में ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

कपड़े देख पिता ने पूछा तो बच्ची ने बताई बात

घटना के बाद आरोपी बच्ची को वापस उसके घर छोड़ गया। घर पहुंचने पर पिता ने बच्ची के कपड़ों पर गंदगी देखी तो पूछा कि क्या वह कहीं स्कूटी से गिर गई थी। इस पर बच्ची रोने लगी और उसने पूरी आपबीती बताई।

सच्चाई सामने आते ही परिजनों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह स्कूटी वहीं छोड़कर मौके से भाग निकला। पिता ने कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया, मगर वह हाथ नहीं आया। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर सीधे तमाड़ थाना पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत दी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने बताया कि सोमवार को परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now